हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 2 नवंबर तक बारिश के आसार
HR Breaking News (Haryana Weather) हरियाणा समेत देशभर के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ लग रहा है। हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र बर्फबारी और हरियाणा (Haryana Weather) के कई हिस्सों में बारिश के चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है। बीते दिनों हिसार जिले के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिसके बाद मौसम ठंडा हो गया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
कितना रहा हिसार का अधिकतम तापमान
उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते आज राजस्थान के उत्तरी हिस्से पर एक परिसंचरण तंत्र बना है, जिसकी वजह से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। हिसार का अधिकतम तापमान (Hisar maximum temperature) 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
बीते 24 घंटे के मौसम का हाल
बीते 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। हिसार का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान (Hisar Weather Temprature) में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसकी वजह से सुबह शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकल रही है, जिससे खेतों में धान की कटाई का काम सही तरीके से चल रहा है।
अक्टूबर के आखिर में कैसा रहेगा मौसम
शनिवार को बूंदाबांदी की वजह से कुछ जगह (Hisar ka Mausam) खुले में पड़ी धान की ढेरियां भीग गई है, लेकिन बीते दिनों धूप निकलने से नमी में कमी आई है। अभी मौसम प्रणाली का प्रभाव बना रहने वाला है।
इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है, जिसके चलते आगामी दिनों में दिन-रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
सुबह हल्की ठंड के आसार है। अक्टूबर महीने के आखिरी दिन और 2 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव (Active western disturbance) होने से मौसम में बदलाव और बारिश के आसार बन रहे हैं।