Kal ka mausam 27 October 2026 : 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी, देखें पूरी लिस्ट
HR Breaking News (Kal ka mausam) देश भर में अभी एक बार फिर बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार कल 27 अक्टूबर (kal ka Mausam) को 7 राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ अति भारी बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में जोरदार भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आईएमडी ने आंध्र प्रदेश से कुछ हिस्सों में तेज मेघ गर्जन के साथ ही भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उड़ीसा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (heavy rain in Odisha) जारी किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों में कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 अक्टूबर को मौसम का हाल
28 अक्टूबर को मौसम (Weather on October 28) का हाल बेहद खराब रहने वाला है। इस दौरान कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमानअनुसार ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान इन राज्यों में तापमान में कमी के चलते ठंड का एहसास हो सकता है और कई हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार भी जताए गए हैं। इसके अलावा झारखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल के कुछ हिस्सो, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश (rain in karnataka) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 अक्टूबर का मौसम
29 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 29) की बात करें तो आईएमडी ने छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, यूपी, झारखंड और उड़ीसा में बिजली कड़कने के साथ ही बारिश (Rain Alert) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सचेत रहने की अपील की गई है। विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, असम, मेघालय, बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
अक्टूबर के आखिर तक कैसा रहेगा मौसम
अक्टूबर माह जाते-जाते कई हिस्सों में मौसम (Mausam Ka Update) साफ होने लगेगा। हालांकि कई राज्यों में अभी भी बारिश के आसार जताए गए हैं। 29 अक्टूबर को आईएमडी ने विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, असम, मेघालय, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 31 अक्टूबर को सिर्फ तीन ही राज्यों में बारिश के आसार जताए गए हैं, जिनमें यूपी, बिहार और असम, मेघालय का नाम शामिल है।
1 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
1 नवंबर तक ज्यादातर राज्यों में मौसम (Mausam Ka Taja Update) एकदम साफ होना लगेगा। इस दौरान सिर्फ यूपी, बिहार और असम, मेघालय में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।
