15 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, बारिश वाले राज्यों की देखें लिस्ट
15 November 2026 tak ka mausam - देश भर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर राज्यों में ठंड में दस्तक दे दी है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। चलिए नीचे कर में जानते हैं किन राज्यों में भारी बरसात होगी।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। दरअसल उत्तर पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में निचले सोभमंडल में एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है जिसके चलते 10 नवंबर की रात उत्तर पश्चिम हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो सकता है। नया पश्चिमी विक्षोभ होने से देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir weather), लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 10 से 11 नवंबर और 14 से 15 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 नवंबर, उत्तराखंड में 9 नवंबर तथा 12 से 13 नवंबर के बीच अलग-अलग जगह पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब (punjab ka mausam) में 12 से 15 नवंबर के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 से 13 नवंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में बरसात होगी। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वी भारत में भी होगी बारिश -
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 से 15 नवंबर के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 10 से 14 नवंबर के बीच भी कई जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ मूसलधार बरसात हो सकती है। 9 से 13 नवंबर (13 November tak ka mausam) के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में होगी तेज बारिश -
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम (Assam weather), मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9 से 12 नवंबर के बीच झमाझम बरसात होगी। 10 से 11 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में व्यापक बारिश हो सकती है। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव होने की भी संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वी भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम -
दक्षिण प्रायद्वी भारत के केरल और माहे में 9 नवंबर से 15 नवंबर, लक्ष्यदीप में 9 नवंबर (9 November tak ka mausam) को मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ अति भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। 11 से 13 नवंबर के बीच केरल और माहे में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। तमिलनाडु, पांडिचेरी, कराईकाल में 9 से 10 नवंबर और 15 नवंबर केरल, माहे में 9 नवंबर को बहुत भारी बरसात होगी।
पश्चिम और मध्य भारत में नहीं होगी बारिश -
पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक पश्चिम भारत और मध्य भारत के किसी भी इलाके में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बरसात होने का कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ बना रहेगा। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा।