2 दिसंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
2 December 2026 tak ka Mausam - सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है लेकिन बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां कम हुई है, लेकिन इसके अलावा कई अन्य राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
HR Breaking News - देश के कुछ राज्यों में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है और सुबह शाम कोहरा भी नजर आने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में गलत चमक और आंधी तूफान के साथ बारिश वाला मौसम बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (aaj ka Mausam) ने 8 से ज्यादा राज्यों में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में 120 से 200 मिली मीटर बारिश हुई है। इसके अलावा केरल में 70 से 110 एमएम बरसात दर्ज की गई। उड़ीसा के कुछ इलाकों में घना कोहरा नजर आया है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा के इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 से 199 मीटर रह गई।
चक्रवर्ती परिसंचरण बनने की संभावना -
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसे सटे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। 29 नवंबर के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बनने की संभावना है। इससे कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
पूर्वी भारत में होगी तेज बरसात -
आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार दीप समूह में 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच गरज- चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 26 28 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिलेगी। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच यहां तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इन राज्यों में भारी बारिश - (IMD Rain Alet)
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 26 से 28 नवंबर के बीच जमकर बादल बरसेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 26 नवंबर से 2 दिसंबर, केरल माहे में 29 नवंबर से 2 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, यनम, केरल माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 26 से 28 नवंबर को तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश (Barish Alert) होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
इन राज्यों में चलेगी ठंडी हवाएं - (Mausam Update)
पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक किसी भी राज्य में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि यहां शीत लहर चलने और घना कोहरा छाने की संभावना है। 26 से 28 नवंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है।
असम, मेघालय के कुछ हिस्सों में 26 से 27 नवंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब (Punjab weather), पश्चिम उत्तर प्रदेश 26 से 28 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 नवंबर, उड़ीसा में 26 नवंबर को घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।