hrbreakingnews.com

26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर को होगी भारी बारिश, 5 राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

November ka Mausam - देशभर में मौसम के अगल अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर बारिश का सिलसिला जारी है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और घना कोहरा छाने से दश्यता भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार नवंबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। 26 से 30 नवंबर के बीच 10 राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 

 
26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर को होगी भारी बारिश, 5 राज्यों में छाएगा घना कोहरा 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ अब झमाझम बरसात होने वाली है। इससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।

इसके अलावा पश्चिम भारत, मध्य भारत और उत्तर भारत में मौसम (Aaj ka Mausam) ठंडा बना हुआ है। सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है। पिछले 24 घंटे के मौसम (kal ka Mausam) की बात करें तो तमिलनाडु में 70 से 110 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई है। इसके अलावा उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का सिलसिला शुरू - 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु (Tamil Nadu weather), पुडुचेरी और कराईकाल में 25 से 30 नवंबर, केरल, माहे में 29 से 30 नवंबर, लक्षद्वीप में 25 से 30 नवंबर, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 28 नवंबर, तेलंगाना में  25 नवंबर को कुछ जगहों पर मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश - 

केरल और माहे में 25 से 28 नवंबर, लक्षद्वीप में 25 से 29 नवंबर (25 November ka mausam) को तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 25 नवंबर को केरल और माहे, लक्ष्यदीप में 25 से 28 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तथा रायलसीमा में तेज आंधी चलेगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

पश्चिम और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ होती है, लेकिन तापमान में गिरावट आने से दिन के समय में भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा अपडेट के अनुसार अगले एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 


6 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी - 

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 25 नवंबर हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली में 26 से 27 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 25 से 26 नवंबर, पंजाब में 25 से 27 नवंबर के बीच घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इन राज्यों में ठंड का असर भी तेजी से बढ़ेगा। दरअसल पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने से यहां तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।