{"vars":{"id": "93802:4123"}}

3 दिसंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट 

3 December 2026 Tak ka Mausam - दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है लेकिन कई राज्यों में बारिश अभी भी जारी है। इस बार मानसून के जाने के बाद भारी बारिश देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर तक कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी। वहीं कुछ राज्य में घना कोहरा भी छाएगा।

 

HR Breaking News - भारत के राज्य में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है तो दूसरी ओर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने मुश्किल में बढ़ानी शुरू कर दी है। ताजा मौसम अपडेट (Mausam Update) के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में तापमान काफी गिर गया है। अब दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। 


24 घंटे में बहुत तेज बारिश - 

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में हुए बदलाव पर नजर डालें तो तमिलनाडु में 120 से 200 मिली मीटर भरी बरसात हुई है। उड़ीसा के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश त्रिपुरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरा छाने की वजह से दृश्यता 50 से 199 मीटर रही।

पूर्वी भारत में 60 की स्पीड से चलेगी हवा - (Weather Update)

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 से 29 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्य बरसात होने की संभावना है। वहीं 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच यहां तेज आंधी-तूफान के साथ अति भारी बरसात हो सकती है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ जमकर बादल बरसेंगे और हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा 3 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी चलेगी। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग (IMD Weather) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 


दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के 10 से ज्यादा राज्यों भारी बारिश - 

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भी मौसम बदल रहा है। यहां पिछले कई दिनों से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बरसात (Rain Alert) हो रही है। आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 27 नवंबर और 29 नवंबर से 3 दिसंबर, केरल और माहे में 29 नवंबर से 3 दिसंबर, लक्षद्वीप में 29 नवंबर से 2 और 3 दिसंबर, तटीय कर्नाटक में 27 से 28 नवंबर, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 27 नवंबर,


दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 27 से 3 दिसंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 27 नवंबर से 3 दिसंबर (3 December ka mausam) के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। 27 और 28 नवंबर को इन सभी राज्यों में भारी बरसात होने के आसार हैं।

घना कोहरा छाने का अलर्ट - 

पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (Weather Update) ने अगले एक सप्ताह तक किसी भी राज्य में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि यहां ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा नजर आने लगा है धुंध छाने की वजह से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है। 

मौसम विभाग ने 27 नवंबर को असम और मेघालय, 27 से 28 नवंबर (kal ka mausam) को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश, 27 से 29 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।