4 दिसंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
4 December 2026 tak ka mausam - सर्दियों के सीजन में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर 10 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही शीत लहर चलने और घना कोहरा छाने की भी संभावना है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम के नए अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लेकिन इससे पहले कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के विभिन्न राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश (Barish ka Alert) का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है। पंजाब, उड़ीसा, मेघालय, मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा है।
24 घंटे में बदला मौसम -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 4 दिसंबर (4 December ka mausam) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 3 से 4 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर मेघ गर्दन और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
पूर्वी भारत में होगी तेज बारिश -
पूर्वी भारत में भी मौसम अब करवट बदल रहा है। 28 से 29 नवंबर (kal ka mausam) और 4 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर झमाझम बरसात होगी। 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई बड़े हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश की संभावना -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल (Kerala weather), माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 28 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच कुछ जगहों पर बरसात हो सकती है। लक्षद्वीप में 30 नवंबर और 2 से 4 दिसंबर तटीय कर्नाटक में 28 नवंबर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 नवंबर तथा 2 से 3 दिसंबर के बीच बरसात होगी। 28 और 29 नवंबर को लक्ष्यदीप में जोरदार बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। कुछ इलाकों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
पश्चिम और मध्य भारत में नहीं होगी बारिश -
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग (mausam update) ने यहां अगले एक हफ्ते तक बारिश और आंधी को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि ठंड बढ़ने के आसार हैं पहाड़ी राज्यों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है।
घने कोहरे का अलर्ट -
भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) ने महाराष्ट्र में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। लेकिन इसके बाद तीन दिन में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 30 नवंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 2 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर को सुबह घना कोहरा जा सकता है। अगले 7 दिन तक कहीं भी गंभीर शीत लहर चलने की संभावना नहीं है।