{"vars":{"id": "93802:4123"}}

5 दिसंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

5 December 2026 tak ka Mausam - मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड का असर बढ़ रहा है और घना कोहरा छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन गरज- चमक के साथ भारी बरसात की चेतावनी जारी की है और 6 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने 5 दिसंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत, पूर्व भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बरसात (Barish alert) हो सकती है। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मणिपुर, मेघालय में भी घना कोहरा नजर आया है।

उत्तर पश्चिम भारत में आंधी बारिश की संभावना - (Mausam Update)


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 4 से 5 दिसंबर के बीच मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बहुत भारी बरसात होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में 3 से 5 दिसंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पंजाब में 4 से 5 दिसंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 5 दिसंबर को अलग-अलग जगह पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 4 से 5 दिसंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आशंका है और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेजआंधी चलेगी। 

पूर्वी भारत में तेज बारिश का अलर्ट - (IMD Rain Alert)


पूर्वी भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 29 नवंबर और दिन से 5 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं 30 नवंबर और 2 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान हवा की रफ्तार साड़ी से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 30 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी बरसात होगी। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बहुत भारी बारिश 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मौसम की बात करें तो यहां बारिश का सिलसिला कई दिनों से जारी है। मौसम विभाग ने केरल में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 29 नवंबर और 5 दिसंबर में 2 से 4 दिसंबर (kal ka mausam), दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में दो से तीन दिसंबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 3 नवंबर और 4 दिसंबर, यनम और रायलसीमा में 4 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है। वही 29 नवंबर और 5 दिसंबर के बीच लक्षद्वीप में बहुत भारी बरसात हो सकती है।

पश्चिम भारत और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


पश्चिम भारत और मध्य भारत में मौसम (aaj ka mausam) साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत के किसी भी राज्य में बारिश को लेकर लत जारी नहीं किया है। हालांकि यहां गाना कोरा जा सकता है।

1 और 2 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी - 


आईएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा उड़ीसा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 1 दिसंबर को घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi weather) में 2 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर, उत्तरी पंजाब में 2 दिसंबर को सुबह के समय बहुत घना कोहरा नजर आएगा।