12 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
12 November 2026 tak ka Mausam - मौसम अब करवट बदल रहा है। नवंबर की शुरुआत हो गई है और ठंड में भी दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। वहीं इस बीच गरज- चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। IMD ने 12 नवंबर तक के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिली मीटर बारिश हुई है। बारिश का यह सिलसिला 12 नवंबर 2026 तक जारी रह सकता है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इन राज्यों में होगी बारिश -
IMD के मुताबिक, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 6 से 8 नवंबर के बीच में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 9 से 12 नवंबर (12 November Mausam) के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में, 6 से 8 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक, 6 से 10 नवंबर के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 6 से 12 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम तथा रायलसीमा, 6 से 7 नवंबर को तेलंगाना में कुछ जगहों पर हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 6 से 10 नवंबर, केरल, माहे तथा लक्षद्वीप में 6 से 8 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 9 नवंबर, तेलंगाना में 6 नवंबर को मौसम विभाग (IMD Rain Alert) में तेज आंधी-तूफान के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत में होगी तेज बारिश -
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 10 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 नवंबर, उत्तराखंड में 8 से 9 नवंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बरसात होगी। हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 11 से 12 नवंबर को अलग-अलग जगह पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर में 11 से 12 नवंबर के बीच तेज आंधी के साथ व्यापक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई है, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 से 7 नवंबर, झारखंड (Jharkhand Weather), यूपी, हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 9 से 11 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 9 से 12 नवंबर, बिहार में 10 नवंबर, उड़ीसा में 6 से 7 नवंबर तथा 10 से 11 नवंबर को हल्की बरसात हो सकती है। 8 से 12 नवंबर के बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में अति भारी बरसात होने और अलग-अलग जगह पर बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
पूर्वोत्तर भारत में बदलेगा मौसम -
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम अब बदल रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 6 नवंबर और 9 से 12 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, 6 नवंबर और 8 से 12 नवंबर के बीच असम, मेघालय में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6 से 12 नवंबर को बरसात देखने को मिल सकती है। 10 से 11 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय तथा 9 से 11 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बरसात हो सकती है।
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम रहेगा साफ -
पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो लगभग सभी राज्यों में मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन अति भारी बरसात को लेकर कोई भी विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक पश्चिम और मध्य भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा।