27 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, जानिये कहां होगी भारी बारिश
27 November 2026 tak ka mausam - नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार बारिश भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बरसात हुई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 27 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिण तटीय उड़ीसा और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर मौजूद चक्रवर्ती तूफान कमजोर हो गया है। लेकिन इसके बाद भी देश के कई राज्यों में जोरदार बरसात होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिली मीटर बारिश (Barish Alert) हुई है। छत्तीसगढ़ में 70 से 110 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना - (weather update)
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 21 से 24 नवंबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23 से 24 नवंबर को अलग-अलग जगह पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। 21 से 22 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है और तेज हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की चेतावनी -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 21 से 23 नवंबर और 26 से 27 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायल सीमा में 21 से 27 नवंबर, लक्षद्वीप में 24 नवंबर, तटीय कर्नाटक में 24 से 27 नवंबर (27 Novembet ko hogi barish) और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 23 नवंबर और 25 से 27 नवंबर के दौरान हल्की बरसात हो सकती है।
वहीं 24 से 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में, 25 से 27 नवंबर के दौरान लक्षद्वीप में और 24 नवंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा - (Mausam Update)
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में मौसम साफ बना रहेगा। अगले एक हफ्ते तक कहीं भी तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि सुबह और शाम के समय घना कोहरा नजर आ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 23 नवंबर, हरियाणा (Haryana ka Mausam), दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब में 21 नवंबर को घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट आने से दिन के समय में भी ठंड का एहसास होगा।