gehu ka bhav 2025 : किसानों के लिए खुशखबरी, MSP से ऊपर पहुंचे गेहूं के रेट
wheat Rate Today : गेहूं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं जिसकी वजह से अब देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं के रेट हाईलेवल पर पहुंच गए हैं। गेहूं के दाम (wheat rate today) अनियंत्रित होने से उपभोक्ताओं को अब रोटी महंगी पड़ रही है। हालांकि, किसानों को अधिक मुनाफा मिल रहा है। दरअसल, ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर चल रहा है।
HR Breaking News (wheat rate today)। गेहूं के भाव में अब जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। लगातार गेहूं के भाव (gehu ka taja bhav) बढ़ते ही जा रहे हैं जिससे कई मंडियों में गेहूं हाईलेवल पर चली गई है। मंडियों में गेहूं के रेट (Gehu Mandi Rate) में बढ़ौतरी होते ही गेहूं की आवक भी जोर पकड़ गई है। इसके साथ ही गेहूं की बिक्री भी बढ़ी है। इस वजह से देश की विभिन्न मंडियों में हलचल पैदा हो गई है।
MSP से ऊपर बिक रही गेहूं -
हालिया बढ़ौतरी के बाद गेहूं के दाम एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये से ऊपर हो गए हैं। इस हिसाब से प्रति क्विंटल गेहूं के अधिकतम दाम (wheat Maximum Price) 3000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास जा पहुंचा है। हालांकि, कुछ मंडियों में भाव इससे कम भी हैं, यह अंतर गेहूं की किस्मों व गुणवत्ता के कारण है। अगर गेहूं के न्यूनतम भाव (wheat minimum price) की बात करें तो ये एमएसपी से ऊपर ही चल रहे हैं। कुल मिलाकर इस समय किसानों को गेहूं बिक्री पर पहले से ज्यादा लाभ हो रहा है।
दिल्ली मंडी लारेंस रोड
एमपी लाइन गेहूं का भाव 2810 से 2815
यूपी लाइन गेहूं का भाव 2810 से 2815
राजस्थान लाइन गेहूं का भाव 2810 से 2815
दाहोद
गेहूं मिल भाव 2720
गेहूं बाजार भाव 2720
मुजफ्फरपुर मंडी
गेहूं मिल डिलीवरी भाव 2720 से 2770
बेगूसराय मंडी
गेहूं मिल डिलीवरी भाव 2720 से 2770
समस्तीपुर मंडी
गेहूँ भाव 2650 से 2750
कोटा मंडी
मिल क्वालिटी 2525 से 2550
बढ़िया टुकड़ी 2600 से 2700
गोरखपुर मंडी
गेहूँ भाव 2610
ग्वालियर मंडी
गेहूँ भाव 2525
अलवर मंडी
गेहूं भाव 2680
अमृतसर मंडी
गेहूं भाव 2650
जलगांव मंडी
गेहूं का भाव 2850
बहजोई मंडी
गेहूं भाव 2550
बिल्सी मंडी
गेहूं भाव 2530
आगरा मंडी
गेहूं नेट 2675
अहमदाबाद मंडी
गेहूं का भाव 2840 से 2850
पटना मंडी
गेहूं भाव 2750
उदयपुर मंडी
गेहूं का भाव 2720
गुवाहाटी मंडी
गेहूं का भाव 2950 से 2950
रायबरेली मिल भाव
गेहूं का भाव 2690 से 2690
गुवाहाटी मंडी
गेहूं का भाव 2950 से2950
गोरखपुर
गेहूं का भाव 2820 से 2820
नोट : गेहूं के भाव (wheat rate today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।