{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 26 September : हरियाणा, यूपी समेत देश के 20 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Kal ka Mausam Updates : हरियाणा समेत देश के कई हिस्सो में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में जहां झोंकेदार हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। वहीं, दूसरी ओर कई इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से हरियाणा, यूपी समेत देश के 20 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News (Kal ka Mausam) देशभर में मानसून की विदाई के बाद भी कई राज्यों में एक बार फिर बारिश देखने को मिलने वाली है। आईएमडी के अनुसार हरियाणा, यूपी समेत देश के 20 राज्यों में एक बार फिर बारिश (Kal ka Mausam Kaisa Rahega) का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे में देश के 20 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। खबर में जानिए किन राज्यों में भारी बारिश के आसार है।

 

 

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम (Weather Updates)


देशभर में 26 सितंबर को आईएमडी (IMD Rain Alert) की ओर से 13 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार रायलसीमा, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल और सिक्किम, बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


इसके साथ ही यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज चमक (IMD Weather Update) के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी,राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज जोरदार हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

27 सितंबर को किन राज्यों में बरसेंगे मेघा (Mausam Ka Update)


27 सितंबर के मौसम की बात करें तो आईएमडी (Mausam Ka Taja Update) ने उत्तराखंड में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में तेज झौंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, यूपी, हरियाणा (Haryana Me Mausam Kaisa Rahega), चरखी दादरी और दिल्ली, पंजाब में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सितंबर के आखिर तक मानसून की पूरी विदाई  (Monsoon Update)


इसके अलावा 28 सितंबर को आईएमडी (weather news) ने कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अक्टूबर के शुरुआत में मौसम का हाल 


इसके साथ 29 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है और 30 सितंबर (30 September tak Mausam) को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ ही जमकर बारिश हो सकती है।


1 अक्टूबर तक देश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून (Kaisa rahega mausam) की विदाई पूरी तरह से हो जाएगी। इस दौरान आईएमडी ने केरल, कर्नाटक में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।