Gold rate 25 September : सोने के भाव में 1200 तो चांदी में अचानक 3500 रुपये की बढ़ौतरी, दोपहर में बदली कीमतें
HR Breaking News (Gold silver rate hike) देशभर में अब कुछ ही दिनों में नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में सोने की बंपर मांग देखने को मिलती है, लेकिन त्योहारी सीजन से पहले ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आ गई है। पिछले दो दिन की गिरावट से सोना चांदी (Sone Chandi Ke Rate) एक झटके में रिकवर कर गए हैं। खबर में जानिए देशभर में आज 18K, 22K, 24K गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर चांदी के भाव दोपहर बाद बदले
सुबह एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (Silver Rate On MCX) 2,32,615 प्रति किलोग्राम पर चल रही थी, जो बीते दिनों से 867 रुपए कम थी। यानि एक दिन में चांदी की कीमतों में 0.37 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अब एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 236840 रुपये पर पहुंच गई है। यह कीमत 3500 से भी ज्यादा ऊपर चली गई थी। कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर चांदी का न्यूनतम भाव 2,32,400 प्रति किलो रहा है और उच्चतम भाव 237200 प्रति किलो रहा है। चांदी सुबह 2,33,736 प्रति किलो के भाव पर खुली है और बीते दिनों यह 2,33,482 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव भी बढ़ा
बात करें सोने की कीमत की तो MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव (MCX Gold Rate for 10 grams) 1,54,720 रुपए चल रहा था, जो बीते दिनों से 176 रुपए कम था। 10 ग्राम गोल्ड के भाव में 1 दिन में 0.12 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अब दस ग्राम सोना एमसीएक्स पर 1165 रुपये बढ़कर 151875 पर ट्रेड कर रहा है। 10 ग्राम सोने का न्यूनतम भाव 1,50,411 रुपये चल रहा है। वहीं, उच्चतम भाव 1,52,000 रहा है। आज सुबह एमसीएक्स पर सोना 1,51,010 प्रति 10 ग्राम पर खुला है और बीते दिनों यह 1,57,100 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमत में आई तेजी
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव (International gold prices) की बात करें तो कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमत (Silver Price on Comex) 64.225 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी जो बीते दिनों से 0.253 प्रतिशत अधिक थी। एक दिन में कॉमेक्स पर सिल्वर की कीमतों में 0.40 प्रतिशत की बढ़त हुई थी, अब यह और भी बढ़कर 65.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो कल से 1.418 डॉलर ज्यादा है। आज कॉमेक्स पर चांदी 64.26 $ प्रति औंस पर ओपन हुई है। अब तक इसका उच्चतम भाव 64.53 $ प्रति औंस रहा है और न्यूनतम भाव 63.785 डॉलर प्रति औंस रहा है।
कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव
कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव (Gold price on Comex) 4306.30 डॉलर ट्राय औंस रहा है, जो बीते दिनों से 8.40 डॉलर प्रति औंस अधिक रहा है। एक दिन में सोने के भाव में 0.18 प्रतिशत की बढ़त हुई है। सुबह कॉमेक्स पर सोना 4309.50 डॉलर प्रति औंस पर ओपन हुआ है। वहीं, इसका उच्चतम भाव 4331.00 डॉलर प्रति औंस रहा है और न्यूनतम भाव 4290.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रहा है।
22 कैरेट गोल्ड का भाव
देश भर में 22 कैरेट गोल्ड का भाव (22 carat gold ke rate) 1,40,550 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 8 ग्राम गोल्ड 120 की तेजी के साथ 1,12,440 पर कारोबार कर रहा है।
10 ग्राम गोल्ड (10 grams of gold) की कीमत 140,400 से 150 रुपये बढ़कर 140,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है है। 100 ग्राम गोल्ड की कीमत (100 grams gold ke rate) 1,404,000 रुपये से बढ़कर 1,405,500 रुपये पर चल रही है।
24 कैरेट सोने का ताजा भाव
24 कैरेट गोल्ड का भाव आज 25 सितंबर को 153330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि बीते दिनों इसके भाव 153160 प्रति 10 ग्राम (24 carat gold rate) चल रहे थे। इससे पहले 23 सितंबर को 10 ग्राम गोल्ड का भाव 154690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
इसके अलावा 18 कैरेट गोल्ड का भाव (18 carat gold rates) 115000 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा हैं, जो बीते दिनों 114870 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 23 सितंबर को 18 कैरेट गोल्ड का भाव 116020 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
