{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 30 October : चक्रवाती तूफान बढ़ा आगे, दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत 11 राज्यों में भारी ओलावृष्टि, बारिश, 80 की स्पीड से आंधी का अलर्ट

Kal ka Mausam 30 October : देश भर में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने से जुड़ा अपडेट सामने आया है। चक्रवर्ती तूफान के आगे बढ़ाने के साथ-साथ तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर भी मौसम विभाग (Kal ka Mausam 30 October) की तरफ से अपडेट जारी किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश हरियाणा समेत कई राज्यों में मौसम बदला हुआ दिखाई दे सकता है। चलिए जान लेते हैं 30 अक्टूबर को कहां कैसा रहेगा मौसम। 

 

HR Breaking News (Kal ka Mausam 30 October) देश के ज्यादातर इलाकों में पिछले कई दिनों से मौसम खराब दिखाई दे रहा है और हाल फिलहाल में आईएमडी की तरफ से भी मौसम से जुड़ा एक और नया अपडेट जारी कर दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 30 अक्टूबर के मौसम (Kal ka Mausam) को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि चक्रवर्ती तूफान आगे बढ़ गया है और इसी वजह से 30 अक्टूबर को दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा समेत देश के 11 राज्यों में व्यापक बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि भी हो सकती है। चलिए जान लेते हैं कल 30 अक्टूबर के मौसम को लेकर जारी हुए ताजा अपडेट के बारे में विस्तार से।

29 अक्टूबर का मौसम 


मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की तरफ से 29 अक्टूबर को देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।  आईएमडी की तरफ से देश के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भारी बरसात (Rain Alert) के साथ ओलावृष्टि होने से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से वेस्ट उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश आदि में बरसात से जुड़ा येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि इन इलाकों में तेज बरसात के साथ आंधी चलने की भी संभावना है।

 

30 अक्टूबर का मौसम 


30 अक्टूबर के मौसम (October 30 weather) के लिए भी आईएमडी की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए देश के 30% इलाके में तेज बरसात होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार 30 अक्टूबर को हरियाणा, पंजाब, बिहार में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, वेस्ट बंगाल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी (Strong storm in Andhra Pradesh) के साथ व्यापक बरसात होने की संभावना है।

31 अक्टूबर के मौसम का हाल 


आईएमडी ने 31 अक्टूबर के मौसम (October 31 weather) को लेकर 4 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हरियाणा, बिहार, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।