महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे कर्मचारी, इसी बीच राज्य सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी
कर्मचारियों की तरफ से महंगाई भत्ते का इंतजार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के एक भत्ते में बढ़ौतरी की है। कर्मचारियों के लिए यह भत्ता निश्चित तौर पर बढ़ती महंगाई के समय में राहत देने वाला रहेगा। कर्मचारियों (employees news) को खुशखबरी दशहरा के तुरंत बाद मिली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में-
HR Breaking News (DA Hike News Update) महंगाई भत्ते (DA Hike Update) का इंतजार केंद्रीय कर्मचारियों का बना हुआ है। कर्मचारियों की तरफ से सरकार की बैठक पर भी नजर है। इसी बीच उत्तर प्रदेश (UP Govt) की राज्य सरकार ने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिसकर्मियों को सौगात दी है। सीएम की तरफ से मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसका एलान सीएम की तरफ से कर दिया गया है। इसके अलावा भी अन्य भत्तों में बढ़ौतरी की गई है।
यूनिफॉर्म भत्ते में भी अच्छा इजाफा (Uniform allowance)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मोटरसाइकिल भत्ते (Motorcycle allowance) के साथ-साथ अन्य अलाउंस में भी इजाफा किया गया है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मचारियों के लिए घोषणा की गई है। अब फील्ड ड्यूटी में तैनात रहने वाले सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़कर 1000 रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। वहीं, पीपीएस अधिकारियों के लिए यूनिफॉर्म भत्ते में इजाफा किया गया है और यह 6400 से बढ़ाकर 15000 रुपये किया गया है। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल के मोबाइल भत्ते में भी इजाफा किया गया है और इसको 2000 से 500 रुपये बढ़ाया गया है। अब यह 2500 रुपए प्रति महीना हो गया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार (DA Hike Update)
दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से महंगाई भत्ते में इजाफा होने का इंतजार है। केंद्र सरकार की तरफ से अब तक इस पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% इजाफा होने की उम्मीद है। कर्मचारी फैडरेशन जल्द से जल्द महंगाई भत्ते में इजाफे के ऐलान की मांग कर रही है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले सरकार इस पर कोई ना कोई निर्णय ले लेगी और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
कहां बढ़ा है कर्मचारियों का अलाउंस?
कर्मचारियों के अलाउंस में उत्तर प्रदेश में इजाफा किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से ये इजाफा हुआ है।
यूपी में कौन-कौन से भत्ते बढ़ाए गए हैं?
यूपी में फील्ड ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस के सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता,पीपीएस अधिकारियों के लिए यूनिफॉर्म भत्ता व हेड कांस्टेबल के मोबाइल भत्ते में भी इजाफा किया गया है।
यूपी में फील्ड ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस के सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता कितना बढ़ा है?
फील्ड ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस के सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता 300 रुपये बढ़ाया गया है। पहले यह 700 रुपये था और अब 1000 रुपये हो गया है।
यूपी में पीपीएस अधिकारियों के लिए यूनिफॉर्म भत्ते में कितना इजाफा किया गया है?
यूपी में पीपीएस अधिकारियों के लिए यूनिफॉर्म भत्ते को 6400 से बढ़ाकर 15000 रुपये किया गया है।
यूपी में हेड कांस्टेबल के मोबाइल भत्ते में कितना इजाफा किया गया है?
यूपी में हेड कांस्टेबल के मोबाइल भत्ते में 500 रुपये का इजाफा किया गया है। यह 2000 से बढ़कर 2500 हो गया है।
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कब होगा?
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा दिवाली से पहले होने की संभावना है।
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा?
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी की उम्मीद है।
