Kal ka Mausam 13 October 2026 : हरियाणा, पंजाब समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, तेज आंधी भी आएगी
HR Breaking News - (Kal ka Mausam) बीते कई दिनों से देशभर के कई राज्यों में काले बादल छाए रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिली। आईएमडी की ओर से कई राज्यों में आगामी दिनों के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार हरियाणा (Haryana Weather), पंजाब समेत 7 राज्यों में आंधी तुफान के साथ बारिश के आसार है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे (Kal ka Mausam kaisa rhega) में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आंध्र प्रदेश और रायॅलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जहां एक और इन राज्य में बारिश के आसार है। वहीं, दूसरी ओर गोवा में उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।
अभी थमा नहीं है बारिश का सिलसिला
बारिश (Heavy Rain Alert) का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। 14 अक्टूबर को आईएमडी ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और कुछ हिस्सों में बिजली के साथ ही भारी बारिश का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। वहीं, रायल सीमा के कुछ इलाकों में तेज हवाओं की चेतावनी दी है।
15 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
15 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 15) की बात करें तो इस दौरान हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही केरला, तमिलनाडु और कर्नाटक में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश के कुछ जिला में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
इसके अलावा 16 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश (Rain with lightning In Andhra Pradesh) के आसार जताए गए हैं। इस दौरान कर्नाटक, रायलसीमा, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अक्टूबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार है। साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी आंधी तूफान के साथ बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है।
18 अक्टूबर तक मौसम (Mausam Ka Updates) का ऐसा ही मिजाज रहने वाला है। इस दौरान कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और तमिलनाडु और केरल में आंधी तूफान के साथ ही बारिश की संभावना है।