{"vars":{"id": "93802:4123"}}

kal ka Mausam : 13 से 14 अक्टूबर के बीच देश के 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी का भी अलर्ट

kal ka Mausam : मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के 1 दर्जन से ज्यादा राज्यों में मेघ गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की तेज आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में जमकर बादल बरसे हैं। बारिश का सिलसिला अगले काफी दिनों तक जारी रह सकता है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते है - 

 

HR Breaking News - मानसून देश के लगभग सभी राज्यों से लौट चुका है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस बीच मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 अक्टूबर को यूपी, बिहार (UP-Bihar Mausam), पंजाब समेत 13 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक और तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज आंधी चलने की भी संभावना है। 


पश्चिम बंगाल, दिल्ली (Delhi me hogi barish), उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और उत्तराखंड में तेज आंधी और भारी बारिश का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इस समय खरीफ की फसलें तैयार हो चुकी है और अति भारी बरसात होने से फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी है। वहीं, अगले 5 से 6 दिनों तक दक्षिणी राज्यों में तगड़ी बरसात हो सकती है। 

दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट - 


मौसम विभाग ने दिल्ली (delhi mausam update) में 13 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 km प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब में कल भारी बारिश और आंधी की चेतावनी


कल यानी 13 अक्टूबर 2026 को पंजाब (punjab me barish) के चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला और लुधियाना में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में कल भारी बारिश की संभावना - 


राजस्थान (rajasthan ka mausam) के भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और बूंदी में कल यानी 13 अक्टूबर को हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार में 13 अक्टूबर-बारिश और आंधी का अलर्ट


बिहार (bihar ka mausam) के पटना, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, गया, सिवान, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


यूपी में बारिश-आंधी 


यूपी (up me barish) के गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, मैनपुरी और आजमगढ़ में भारी बारिश-आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


मध्य प्रदेश में कल बदलेगा मौसम 


मध्य प्रदेश (MP Weather) के देवास, इंदौर, विदिशा, अशोक नगर, होशंगाबाद, भोपाल, नीमच, उमरिया और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड में 13-14 अक्टूबर को होगी बारिश - 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने झारखंड के साहेबगंज, हजारीबाग, जमशेदपुर, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, रांची, गढ़वा और पलामू में 13-14 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 35 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश-आंधी का अलर्ट

IMD के अनुसार 13 अक्टूबर को उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) के अल्मोड़ा, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल में कल बारिश-आंधी की चेतावनी


कल हिमाचल (Himachal Mausam) के लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और मंडी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में दो दिन होगी बारिश - 

13-14 अक्टूबर (kal ka mausam) को मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, डोडा, सांबा और राजौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Weather) ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।