Kal ka Mausam 25 October : देश के 2 राज्यों में होगी भारी से भी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी
HR Breaking News (Kal ka Mausam) सर्दियों का आगमन हो गया है, लेकिन अभी भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने आगामी 24 घंटे में देश के 2 राज्यों में भारी से भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौासम विभाग का कहना है कि आगामी 1 हफ्ते तक देश भर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में -
आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आज आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और रॉयलसीमा में तेज हवाएं (Strong winds in Rayalaseema) चल सकती हैं और कर्नाटक में भी भारी बरसात के आसार हैं। इस दौरान इन तीनों राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडु और केरल में बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange alert for rain in Kerala) जारी किया है। आगामी 24 घंटे भी कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
26 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
इस दौरान तमिलनाडु और केरल में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश (thunderstorm in Kerala) के आसार हैं, जिसके लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 26 अक्टूबर को भी कई राज्यों में मौसम एकदम बिगड़ा हुआ रहेगा। इस दौरान आंध्र प्रदेश से कुछ हिस्सों रॉयलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है और केरल के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु में बारिश से भी बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange alert for heavy rain in Tamil Nadu) जारी किया गया है।
27 अक्टूबर को मौसम का हाल
27 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 27) की बात करें तो इस दौरान आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज झौंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में तेज बादलों की आवाजाही के साथ ही बरसात के आसार है। वहीं, छत्तीसगढ़, रायलसीमा में येलो अलर्ट जारी किया गया है और उड़ीसा में भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अक्टूबर के आखिर तक कैसा रहेगा मौसम
28 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही ऑरेंज अलर्ट (kal kaisa rhega mausam) जारी किया है।
29 अक्टूबर को 9 से ज्यादा राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for rain) जारी किया है। राज्य में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल, असम, मेघालय, वेस्ट बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का नाम शामिल है।
30 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बारिश (Rain Alert) को लेकर आसार जताए गए हैं। इन राज्यों में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम का नाम शामिल है। जहां IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।