Haryana me barish : हरियाणा के 11 जिलों अगले 3 घंटे में बारिश का अलर्ट, 61 की स्पीड से आंधी के साथ 15 MM बारिश की संभावना
HR Breaking News (Haryana me barish) : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ (Haryana ke in jilo me barish) मानसून की विदाई के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है। रात के समय भी तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले तीन घंटे के लिए 11 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ 61 की स्पीड से तेज आंधी चलने का अनुमान है। वहीं रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, मेवात, चरखी दादरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई है। इन तीन घंटों में 15 MM बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।
इन 11 जिलो में बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी (Haryana weather)
मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले तीन घंटों में 11 जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी अलर्ट जारी किया गया है। इन 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमंनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत जिले व राजधानी चंडीगढ़ समेत इलाकों में बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी (Haryana latest weather update)
आईएमडी की जारी सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों में 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भिवानी, महेंद्रगढ़, झज्जर, पलवल, गुरूग्राम, मेवात, सोनीपत रोहतक, फरीदाबाद जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में अभी ओलावृष्टि भी हो रही है।
इन जिलों में आंरेज अलर्ट जारी (IMD alert haryana)
आईएमडी की और से हरियाणा में मौसम के लिहाज से अगले 3 घंटे महत्वपूर्ण है। इस समय प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस दौरान आईएमडी (IMD alert) की और से दो जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें चरखी दादरी और रेवाड़ी शामिल है।
