{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Mausam 8 November : दिवाली पर कहां कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग का अपडेट जारी 

Kal ka Mausam 8 November : सर्दियों का सीजन शुरु हो गया है लेकिन बारिश का दौर अब थमा नहीं है। मौसम विभाग ने 7 से 12 नवंबर के बीच कई राज्यों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं दिवाली के दिन किन राज्यों में झमाझम बारिश होगी। 

 

HR Breaking News - मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश कम हुई तो कुछ राज्यों में जमकर बादल बरसें हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू होने से मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 7 से 12 नवंबर (12 November tak ka mausam) के बीच देश के 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

दक्षिण भारत के राज्यों में अगले 24 घंटे मौसम (IMD Rain Alert) बिगड़ने वाला है। पुडुचेरी, तमिलनाडु 6 से 10 नवंबर और केरल में 6 से 8 नवंबर के आसपास व्यापक बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जबकि झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।


दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना - 


राजधानी दिल्ली (Delhi weather) में 8 नवंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। IMD के अनुसार 7 नवंबर को दिल्ली के लिए बारिश या आंधी का कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि, 11 और 12 नवंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।


यूपी में नहीं होगी तेज बारिश - 


उत्तर प्रदेश में 8 नवंबर (UP ka Mausam) को बारिश नहीं होगी। मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी और मध्य भारत की तरह राज्य में भी फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।


बिहार में फिलहाल बारिश का बड़ा अलर्ट नहीं


8 नवंबर को बिहार (bihar weather) में मौसम शांत रहेगा।। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में फिलहाल राज्य के लोगों को भारी बारिश को लेकर किसी बड़े अलर्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा।


राजस्थान में मौसम रहेगा साफ - 

8 नवंबर को राजस्थान (rajasthan mausam update) में  किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिमी और मध्य भारत के लिए पूरे सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा। ऐसे में राज्य में फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है।


हिमाचल प्रदेश में कोई बड़ा अलर्ट नहीं

हिमाचल प्रदेश में 8 नवंबर (kal ka mausam) को मौसम सामान्य रहेगा। 10 से 12 नवंबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 12 नवंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।


जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में 8 नवंबर (8 november ka mausam) को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव हो सकता है। 10 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 नवंबर को अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।


मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा


मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में 8 नवंबर को भारी बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है। पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।


तमिलनाडु में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

8 नवंबर (weather Update) को तमिलनाडु में भी बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। IMD ने 7 से 10 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं का अलर्ट

आंध्र प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 8 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 से 12 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। इस दौरान 8 से 9 नवंबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। तटीय इलाकों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।


केरल में कल मौसम कैसा रहेगा


केरल (Kerala Me Barish) में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग ने 7 से 8 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी है।

झारखंड में बारिश की संभावना कम

8 नवंबर को झारखंड (Jharkhand weather) में भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने 9 से 11 नवंबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।


उत्तराखंड में 8 से बदलेगा मौसम

उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में 8 नवंबर को भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है। हालांकि, 8 और 9 नवंबर को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने के साथ ठंड का असर बढ़ सकता है।


तेलंगाना में बारिश की संभावना

तेलंगाना (Telangana Mausam) में 7 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 7 और 8 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, गरज-चमक और तेज हवाओं का विशेष अलर्ट 6 नवंबर के लिए जारी किया गया है।

कर्नाटक में कल बदलेगा मौसम - 


कर्नाटक (Karnataka Weather) के तटीय और दक्षिणी आंतरिक हिस्सों में बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक में 7 से 8 नवंबर और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 6 से 10 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 8 नवंबर को भी इन इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।

पुडुचेरी में होगी भारी बारिश - 


 8  नवंबर पुडुचेरी और कराईकल में को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने यहां 8 से 10 नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।


ओडिशा में गरज चमक के साथ बारिश 


ओडिशा (Odisha Weather) में 6 नवंबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट था। हालांकि, मौसम विभाग के 7 नवंबर के पूर्वानुमान में राज्य के लिए किसी बड़े बारिश के अलर्ट का जिक्र नहीं है। राज्य में अगले चरण में 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।


पश्चिम बंगाल और सिक्किम में होगी बारिश - 


8 नवंबर (kal ka Mausam) को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 11 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 से 12 नवंबर तक बारिश हो सकती है।


असम और पूर्वोत्तर भारत में बदल सकता है मौसम का मिजाज - 


पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। असम और मेघालय में 8 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 12 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। अरुणाचल प्रदेश में भी 9 से 12 नवंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है।


अंडमान और निकोबार में कैसा रहेगा वेदर - 


7 और 8 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 8 से 12 नवंबर के बीच कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। 9 से 11 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।