Kal ka Mausam : मौसम विभाग का 96 घंटे का अलर्ट जारी, 15 राज्यों में आंधी व बारिश का अलर्ट

Weather Updates : देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम पिछले तीन-चार दिन से बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम के इस मिजाज को देखकर लग रहा है कि इस सप्ताह तो बारिश से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। आईएमडी की तरफ से भी देश के 15 राज्यों में आंधी और बरसात को लेकर तगड़ा अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं अगले 96 घंटे के मौसम अपडेट के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (Weather News) मार्च महीने की शुरुआत तपती गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन अब बरसात की वजह से देश की ज्यादातर इलाकों में दोबारा से ठंड ने दस्तक दे दी है। फिलहाल देश के कई हिस्सों में 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने गर्मी को गायब कर दिया है। मौसम के इस मिजाज को देख लग रहा है कि बरसात का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। 


मौसम विभाग की तरफ से भी 23 से 26 मार्च तक राजस्थान, बिहार और झारखंड समेत 15 राज्यों में तेज बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की तरफ से बताया गया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में अब आंधी भी देखने को मिलेगी।
आईएमडी की तरफ से (Weather Updates) बताया गया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में बरसात के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम।


उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहने वाला है मौसम


उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Latest Updates) के अनुसार 23 मार्च से 26 मार्च के बीच राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।


इसके अलावा 26 मार्च को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख सहित आसपास के इलाकों में भी बरसात और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather News) कल से 25 मार्च तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 26 मार्च को राजस्थान के कई जिलो में हल्की बरसात के साथ बिजली चमकने की भी संभावना जताई जा रही है।


पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)


पूर्वी और मध्य भारत में आने वाले दिनों में मौसम (Change In Weather) काफी सक्रिय रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 से 28 मार्च के बीच बिहार, झारखंड और ओडिशा में कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।


वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 24, 27 और 28 मार्च को तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवाओं की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में 22 और 23 मार्च को कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 26 मार्च को विदर्भ और 27–28 मार्च को छत्तीसगढ़ में फिर से बिजली चमकने की संभावना (IMD Alert) जताई गई है।


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली के मौसम (Delhi News) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सुबह और शाम के समय तेज हवा चलेगी, 25 मार्च के बाद तापमान फिर से ऊपर की तरफ जाने लगेगा। पिछले दिनों हुई बरसात की वजह से फिलहाल वायु गुणवत्ता में काफी ज्यादा सुधार देखने (Delhi Weather) को मिला है।


उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में भी आने वाले कल कोई बरसात होने की संभावना (UP Weather Updates) नहीं जताई गई है, लेकिन आने वाले तीन दिन तक तेज हवाएं चलने की पूरी-पूरी संभावना है। आईएमडी की तरफ से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में स्थाई शुरू से बरसात का दौर एक बार फिर से शुरू होने वाला है और उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा में एक बार फिर से बरसात का अलर्ट जारी हुआ है।  


बिहार का मौसम 


IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बिहार (Bihar weather) में 24 मार्च से 28 मार्च के बीच मौसम फिर से खराब होने वाला हैं। इस दौरान कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी चल सकत है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा जैसे जिलों में खराब मौस्मका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। राजधानी पटना में 23 मार्च को ज्यादातर तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 20°C रहने का अंदाजा है।


उत्तराखंड का मौसम देखे तो...


23 मार्च को  उत्तराखंड में मौसम बेहद खराब (Uttarakhand weather updates) रह सकता है। IMD ने कई इलाकों में तेज बरसात और आंधी से जुड़ा अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में बरसात की संभावना जताई गई है, जिसके चलते लोगो को सावधान रहने की सला दी गई है।


इसके अलावा 27 से 29 मार्च के बीच एक बार फिर राज्य में बरसात का दौर वापिस  सकता है। देहरादून में 23 मार्च को ज्यादातर तापमान करीब 22°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है।