home page

IMD Rain Alert : मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, 13 राज्यों में 85KM प्रति घंटा की आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

Weather Update : पिछले दो-चार दिन से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम बदलता जा रहा है। आईएमडी की तरफ से भी मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया तथा बताया गया है कि देश के 13 राज्यों में 85 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और तेज बरसात हो सकती है। आइए जानते हैं विभाग की तरफ से जारी किए गए इस अलर्ट के बारे में विस्तार से।
 | 
IMD Rain Alert : मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, 13 राज्यों में 85KM प्रति घंटा की आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

HR Breaking News : (Weather News) मार्च महीने की शुरुआत से देशभर में तपती गर्मी का सितम देखने को मिला, लेकिन अब मौसम में करवट ले ली है और बरसात की वजह से ज्यादातर इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। फिलहाल देश के कई हिस्सों में 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने गर्मी को गायब कर दिया है। 


बदल रहे मौसम के इस मिजाज के साथ IMD की तरफ से भी एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में 13 राज्यों में आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि की पूरी संभावना है। IMD की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि यह कोई सामान्य मौसम बदलाव नहीं है बल्कि एक बड़ा और खतरनाक सिस्टम है जिसने पूरे उत्तर पूर्व और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों को अपनी चपेट (IMD Alert) में ले लिया है।


बदल रहे मौसम के इस मिजाज से लोगों को गर्मी से छुटकारा तो मिला है लेकिन इस समय हो रही बरसात के नुकसान भी काफी ज्यादा है। खेतों में खड़ी फसलें बरसात की वजह से खराब हो रही है और पेड़ गिरने तथा हादसों की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आने वाले कुछ दिन और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।


मौसम में यह बदलाव (Change In Weather) एक सक्रिय सिस्टम के कारण हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी जब इससे मिलती है, तो मौसम और बिगड़ जाता है। इसी वजह से उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत में एक साथ आंधी, बारिश और गरज-चमक हो रही है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है, जिससे गेहूं और दलहन की फसलों को नुकसान हो सकता है।
IMD की तरफ से कहा गया है कि मौसम का यह दौर अगले 4 से 5 दिन तक देखने को मिल सकता है। देश के अलग-अलग इलाकों में इसका असर अलग-अलग होगा, कहीं हल्की बारिश (Rain Alert) होगी तो कहीं तेज तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

 


दिल्ली-NCR में मौसम  


दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Weather in Delhi-NCR) बदल गया है। दिल्ली-NCR में आज मध्यम लेवल की बरसात हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर, आईटीओ, आनंद विहार, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर और मयूर विहार जैसे इलाकों में ज्यादा बरसात हो सकती है। बरसात की वजह से हवा में सुधार आ सकता है लेकिन इस मौसम की बरसाम से लोगों को कई परेशानियां भी हो सकती है।

 
यूपी में बदला मौसम 


उत्तर प्रदेश के मौसम (weather of uttar pradesh) में भी काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD की तरफ से बताया गया है कि  पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है। मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बस्ती और सिद्धार्थनगर में तेज आंधी, बिजली और भारी बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है। IMD की तरफ से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान होने का खतरा है। 


पहाड़ी इलाकों का मौसम


उत्तराखंड के मौसम (weather of uttarakhand) की बात की जाएं तो यहां के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे जिलों में तेज बरसात और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि उत्तराखंड में 50 से 60 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। 


हिमाचल प्रदेश के मौसम (weather of himachal pradesh) की बात की जाएं तो वहां के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।


बिहार में भी बरसेंगे बादल


मौसम विभाग (IMD Weather Updates) के तरफ से बिहार के कटिहार, भागलपुर, दरभंगा, पूर्णिया, पटना, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में आंधी व बरसात से जुड़ा अलर्ट जारी किया गया है। IMD की तरफ से बताया गया है कि बिहार में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  


हरियाणा और पंजाब का मौसम


हरियाणा और पंजाब में पिछले 3 दिनों से मौसम का मिजाज (Weather in Haryana and Punjab) पूरी तरह बदल गया है। बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट देखी गई है। कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। IMD की तरफ से बताया गया है कि अगले दो दिन तक हरियाणा और पंजाब में इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। 


मौसम का यह मिजाज किसानों के लिए निराशा का कारण बन रहा है। क्योंकि बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसलखराब हो रही है।


राजस्थान में मौसम ने ली करवट


राजस्थान में मौसम (Weather in Rajasthan) बदला हुआ है। जयपुर, अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान कम हो रहा है और गर्मी स थोड़ी राहत मिल रही है।


दक्षिण भारत का मौसम


दक्षिण भारत में भी मौसम सही (weather of south india) नहीं है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर अभी भी लू चल रही है, जिससे लोगों को परेशान हो रही है।


नॉर्थ ईस्ट में भी बिगड़ेगा मौसम


पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिन बाद मौसम और खराब (North East India) हो सकता है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। IMD की तरफ से बताया गया है कि यहां हवा की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। कई जगहों पर ओले गिरने और बिजली गिरने की भी संभावना है।