सरसों का भाव 09 अक्टूबर 2026 : सरसों की कीमत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सरसों तेल की भी बढ़ी कीमत
Sarso Mandi Bhav 10 October 2026 :इस बार सरसों की कीमत सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। सरसों के सीजन में ही किसानों को एमएसपी से अधिक प्राइज मिला है। अब तो मंडियों में रोजाना सरसों के भाव का नया रिकॉर्ड बन रहा है, जिसकी वजह से सरसों के तेल की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। सरसों की डिमांड काफी है और आवक बहुत कम है, जिस वजह से कीमत में आगे भी तेजी की उम्मीद है।
HR Breaking News (Sarso ka Bhav Update October 2026) सरसों की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरसों का भाव 8800 रुपए प्रति क्विंटल के पास पहुंच गया है। वहीं, सरकार की तरफ से भी सरसों के एमएसपी भाव (Sarso ka MSP Bhav) में ₹400 से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है और सरसों का एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल से 6613 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ मंडी में प्राइवेट खरीदार सरसों के काफी अच्छे दाम दे रहे हैं। सरसों की कीमत रोजाना बढ़ती ही दिख रही है, चलिए जानते हैं 9 अक्टूबर को कहां पर सरसों की क्या कीमत रही है।
सरसों के तेल (Mustard Oil Price) की कीमत भी लगातार बढ़ी
बाजार में सरसों के तेल (Mustard Price News) की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बार पाम तेल की आयात प्रभावित होने के कारण बाजार में सरसों के तेल की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सरसों के तेल की कीमतों (Sarso ka rate) में इसी वजह से इजाफा आ रहा है। सरसों तेल के मिल संचालक सरसों खरीदने के लिए अच्छे दाम दे रहे हैं। वहीं अभी सरसों की फसल की बिजाई का समय नजदीक आ चुका है, ऐसे में अभी 6 महीने बाद बाजार में सरसों की फसल आएगी। नई सरसों की फसल आने से पहले कीमत और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
| 9 अक्टूबर 2026 का सारसों का भाव | |
|---|---|
| मंडी | सरसों का भाव |
| ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव | 8011 रुपये प्रति क्विंटल |
| बीकानेर मंडी में सरसों का भाव | 7700 रुपये प्रति क्विंटल |
| गंगानगर मंडी में सरसों का भाव | 8203 रुपये प्रति क्विंटल |
| सिरसा मंडी में सरसों का भाव | 8340 रुपये प्रति क्विंटल |
| सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव | 7992 रुपये प्रति क्विंटल |
| संगरिया मंडी में सरसों का भाव | 8078 रुपये प्रति क्विंटल |
| पदमपुर मंडी में सरसों का भाव | 8140 रुपये प्रति क्विंटल |
| गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव | 8268 रुपये प्रति क्विंटल |
| अनुपगढ़ मंडी में सरसों का भाव | 7982 रुपये प्रति क्विंटल |
| आदमपुर मंडी में सुबह सरसों का भाव | 8690 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोलुवाला मंडी में सरसों का भाव | 8240 रुपये प्रति क्विंटल |
| आदमपुर मंडी में सरसों का भाव | 8765 रुपये प्रति क्विंटल |
| नौहर मंडी में सरसों का भाव | 8370 रुपये प्रति क्विंटल |
नोट - सबसे ज्यादा भाव आदमपुर की मंडी में रहा है, जोकि सबसे ज्यादा और एक रिकॉर्ड भाव है। यह कीमत 8765 रुपये प्रति क्विंटल पर है।
| सरसों के बीज और उसकी कीमत (MUSTARD Seed Price) | |
|---|---|
| सरसों बीज की किस्म | कीमत |
| PIONEER 45546 | 1100 |
| PIONEER 45552 | 1100 |
| RMX 9303 | 850 |
| RMX 9906 | 850 |
| RMX 9922 | 820 |
| SM 2642 | 880 |
| PIONEER 45560 | 1160 |
| TATA MJ-1 | 880 |
| STAR 10-15 | 880 |
| RH-30 CHCTAR | 150 |
| RH-1975 NSC(219) | 260 |
| RH-725 CHETAK | 150 |
| ADV 414 | 1020 |
| SHRI RAM 1666 | 960 |