HCS Result : टॉप 20 में से 15 हरियाणवी, देखें पूरी रिजल्ट लिस्ट
HR Breaking News (HCS Result) हाल ही में हुई HCS के परिक्षा परिणाम में हरियाणा के विद्यार्थियों की प्रतिभा दिखी है। टॉप 20 में से 15 हरियाणवी ने HCS परिक्षा (HCS Result 2026) में जगह बनाकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन अभ्यर्थियों ने प्रदेश की प्रतिभा को एक बार फिर साबित कर दिया है। टॉप 15 हरियाणवी में से अभिषेक सरोहा टॉप पर रहे हैं। खबर में जानिए पूरी रिजल्ट लिस्ट के बारे में-
इंटरव्यू तक पहुंचे 316 अभ्यर्थी
HPSC की ओर से एचसीएस-एलाइड सर्विस भर्ती का विस्तृत रिजल्ट (HCS-Allied Services Recruitment Result) जारी कर दिया गया है। 102 पोस्ट के लिए 93,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इंटरव्यू तक 316 अभ्यर्थी पहुंच गए हैं। टॉप 20 में से 15 भर्ती हरियाणा के रहे हैं। गोहाना के सेक्टर-7 निवासी अभिषेक सरोहा 675 में से 394.50 अंक लेकर फर्स्ट स्थान पर रहे हैं। वहीं, कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे हैं और ईशा काला तीसरे स्थान पर रही हैं। टॉपर और दूसरे नंबर पर रहे अभ्यर्थियों में केवल 1.6 अंक का ही फर्क है।
316 अभ्यर्थियों में 21 का रिजल्ट रोका
बता दें कि इंटरव्यू में सबसे अधिक (HCS Result ki Toppers List) 55 अंक एकता को मिले हैं। कुलदीप को 48.40 अंक मिले हैं। हिंदी में अभिषेक को 67.5 अंक मिलेग हैं और कुलदीप को 58 अंक मिले हैं। फाइनल रिजल्ट जारी होते ही राज्यों को 24, HCS और 8 DSP के साथ 102 अवसर मिलेंगे। HPSC के अध्यक्ष का कहना है कि फाइनल रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। 316 अभ्यर्थियों में से 21 का रिजल्ट रोका गया है।
अभिषेक सरोहा रहे टॉप पर
अभिषेक सरोहा (Abhishek Saroha) को लिखित एग्जाम में 351 अंक मिले हैं। उनको हिंदी और इंग्लिश के एग्जाम ने टॉपर बनाया है। उन्हें हिंदी में 100 में से 67.5 अंक मिले हैं और अंग्रेजी में तीन अन्य विद्यार्थियों के साथ ही सबसे ज्यादा 79 अंक मिले हैं। उन्हें इंटरव्यू में सिर्फ 43 अंक मिले हैं, लेकिन हिंदी-अंग्रेजी में अच्छे अंकों (Abhishek Saroha ke hcs me marks) की वजह से कोई दूसरा अभ्यर्थी उनके कुल अंकों के अंतर को पीछे नहीं छोड़ पाया है। इंटरव्यू में सबसे अधिक 55 अंक एकता को मिले हैं। वहीं, गौरव को सबसे कम 20 नंबर मिले हैं।
33 पद अभी रहेंगे खाली
प्रदेश को 24 एचसीएस अफसर (HCS officers to Haryana) मिलने वाले हैं। इससे प्रशासनिक काम में तो तेजी आएगी, जिसका सबसे बड़ा असर HCS सर्विस को लेकर पड़ेगा। HCS कैडर में 319 पद है, जिसमें से 262 पद भरे गए हैं। नए 24 अफसर मिलने से संख्या बढ़कर 286 हो जाएगी। 33 पद अभी खाली रहेंगे। एचपीएस, तहसीलदार, टीएम के पद भी भरे जाने वाले हैं। ETO के 22 पद भरे जाएंगे।
साल 2020 में शुरू की थी अभिषेक ने तैयारी
अभिषेक का कहना है कि शिक्षा स्तर पर बेहतर कार्य के मकसद से साल 2020 में मैने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। हर रोज 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई की। UPSC के 5 मेन्स के साथ ही दो इंटरव्यू (Abhishek Saroha Kon Hai) भी दिए। UPSC की परीक्षा (UPSC exam) भी दी, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। अब ट्रेनिंग के बाद जहां ड्यूटी लगेगी, वहां की समस्याओं को हल करने की कोशिश की जाएगी। अभिषेक के पिता जगबीर सरोहा स्कूल संचालक है। मां अमिता देवी अध्यापिका है। भाई विनय सरोहा केंद्र सरकार में इंजीनियर है।
एचसीएस पदों के लिए होगी 24 भर्ती
अभी एचसीएस पदों के लिए 24 भर्ती (Recruitment for HCS Posts) की जानी है। डीएसपी के लिए 8, ईटीओ के लिए 27, डीएफएससी के लिए 2, ARCS के लिए 3, DFSO के लिए 1, एईटीओ के लिए 22, टीएम के 7, तहसीलदार के 3 और नायब तहसीलदार के लिए 5 पदों पर भर्ती की जानी है। इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभिषेक टॉपर रहे हैं। बीसी-ए के जनक खातून, बीसी-बी के राहुल सैनी, ईडब्ल्यूएस के सिमरन, डीएससी की नेहा कमल, ओएससी की सिमरजीत टॉपर रहे हैं।
किस अभ्यर्थी को मिले कितने अंक
गोहाना के अभिषेक ने 394.50 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल (Abhishek of Gohana secured first position) किया है। वही, हिसार के कुलदीप ने 392.90 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।
लखनऊ की इशा काला ने 388.50 अंक हासिल कर तीसरा स्थान, मानसा की क्रिमी ने 387.40 अंक हासिल कर चौथा स्थान, हिसार की छवि ने 385.80 अंक हासिल कर पांचवा स्थान, चरखी दादरी के रजत ने 384.40 अंक हासिल कर छठा स्थान, कुरुक्षेत्र के राहुल ने 383.80 नंबर प्राप्त कर सातवां, हिसार के मानवी ने 383.20 अंक हासिल कर आठवां स्थान और भिवानी की रेनू ने 381.20 अंक हासिल किए हैं और बल्लभगढ़ की जैनव ने 378.30 अंक हासिल कर दसवां स्थान हासिल किया है।
टॉप 20 में ये अभ्यर्थी है शामिल
इसके अलावा असंध की विनीता (HCS Exams me toppers Kon rhe) ने 378.00 नंबर हासिल कर 11वां स्थान, हांसी की प्रीति ने 376.70 नंबर हासिल कर 12 वां स्थान, भिवानी के अतुल ने 376.70 नंबर हासिल कर 13 वां स्थान हासिल किया है।
यूपी की मुस्कान ने 376.30 नंबर हासिल (HCS Result kb hua jari) कर 14 वां, जींद के रजत ने 375.60 नंबर हासिल कर 15 वां, चंडीगढ़ के मनमोहन ने 375.20 अंक हासिल कर 16वां, अंबाला की सिमरन ने 374.70 नंबर हासिल कर 17वां और फरीदाबाद की दीक्षा ने 374.30 नंबर हासिल कर 18वां और कुरुक्षेत्र के अविनाश ने 373.10 नंबर हासिल कर 19 आं और पंजाब की अंजली ने 371.70 नंबर हासिल कर 20वां स्थान प्राप्त किया है।
