AC Price Hike : गर्मियों से पहले ग्राहकों को झटका, एसी के बढ़े दाम, जानें नई कीमत
AC Price Hike : गर्मियों का सीजन अब शुरू हो चुका है। परिसर या मकान में फिलहाल पंखे से काम चल रहा है, परंतु जल्द ही एसी चलाने का सीजन भी शुरू होने वाला है। इससे पहले ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। एसी के रेट अचानक बढ़ गए हैं। कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला है। चलिए जानते हैं एसी की कीमत कितनी बढ़ गई है और दामों में बढ़ोतरी किस कारण हुई है।
HR Breaking News (AC Price Hikes) आज के समय में हर कोई सुविधाओं की तरफ भागता है। लगभग हर घर में एसी की डिमांड बढ़ रही है। ईएमआई के जमाने में AC खरीदना आसान भी हो गया है। लोग इंस्टॉलमेंट में पेमेंट करते रहते हैं और गर्मी से बचने के लिए घर पर एसी लगवाते हैं। इसी बीच ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि नई एसी की कीमत और बढ़ गई है।
कितनी बढ़ गई एसी की कीमत
गर्मी के सीजन के शुरू होने से पहले ही अब एसी खरीदना महंगा हो जाएगा। अलग-अलग बड़ी कंपनियों ने एसी की कीमतों (Rise in AC Price) में इजाफा किया है। वोल्टास, ब्लू स्टार, डाइकिन जैसी कंपनियों के दामों में 15% तक के बढ़ोतरी हुई है।
किस वजह से महंगे हो गए एसी
एसी महंगी होने के पीछे कंपनियों की ओर से जो कारण बताए जा रहे हैं वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की हलचल के कारण है। कॉपर और अल्युमिनियम की कीमत लगातार बढ़ रही है और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ रहा है। इसकी वजह से एसी की कीमत बढ़ गई है। कॉपर और अल्युमिनियम की कीमत बढ़ने का असर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी देखने को मिल सकता है।
यह है चार प्रमुख कारण
एसी (New AC Price Hike) की कीमत बढ़ने के पीछे चार प्रमुख कारण हैं। कॉपर, अल्युमिनियम की कीमत बढ़ने के साथ कच्चे माल के दाम बढ़ना बताया जा रहा है। माल ढुलाई में भी खर्च को बढ़ाया जा गया है। इसका एक कारण भारतीय रुपए का कमजोर होना भी है, जिससे पूर्जों का आयात महंगा हो गया है। वहीं 1 जनवरी 2026 से नए एनर्जी एफिशिएंसी नियम भी इसके पीछे कारण बताए जा रहे हैं। बता दें कि प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की कीमतों में 5 से 15% तक का इजाफा हुआ है। जिसमें ब्लू स्टार, एलजी, हायर, टाटा ग्रुप जैसी कंपनियां शामिल है।
बढ़ी हुई कीमत क्या तुरंत लागू होगी
अब सवाल आता है कि एसी की कीमतें (AC Prices) बढ़ाने का असर क्या फिलहाल तुरंत ही लागू हो जाएगा। बता दें कि फरवरी के मध्य में ही 8 से 10% बढ़ोतरी हो चुकी है। इसका असर बाजार में दिखने में थोड़ा सा समय लग सकता है। डीलर्स फिलहाल पुराने रेट (Old AC Price) पर काफी स्टॉक रखे हुए हैं। जब तक पुराना स्टॉक खत्म नहीं होता है, तब तक ग्राहकों को राहत मिल सकती है, लेकिन नया स्टॉक आने पर ग्राहकों को महंगा एसी खरीदना पड़ेगा।
क्या महंगा एसी खरीदेंगे लोग
अब सवाल उठता है कि क्या एसी महंगा (AC Rates Hike) होने पर भी लोग खरीद जारी रखेंगे। तो इसका जवाब हां में है। आज के समय में EMI सिस्टम ने उपकरणों को खरीदना आसान बना दिया है, जिसकी वजह से कीमत बढ़ने का असर ईएमआई पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग एक से दो महीना एसी बनवा सकते हैं। जितनी गर्मी होगी, उतनी ज्यादा एसी की डिमांड बढ़ सकती है। बता दें कि भारत में सालाना 1.35 करोड़ यूनिट्स एसी बिकते हैं। 2025 में एसी कंपनियों में सुस्ती देखी थी, लेकिन इस साल गर्मी ज्यादा बढ़ने का असर है। 2025 में लगातार बारिश के कारण एसी की डिमांड कम रही थी।
ग्राहकों को जीएसटी (GST) से मिल सकती है राहत
दूसरी तरफ जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किया गया है। इससे बढ़ी हुई एसी की कीमतों का असर कम देखने को मिल सकता है, क्योंकि टैक्स कम होने पर सीधा-सीधा ग्राहक की जेब पर ही कम असर पड़ेगा। वहीं, कुल मिलाकर देखें तो एसी की कीमतों में 4 से 10 हजार तक की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। बिना जीएसटी के देखें तो अगर कोई एसी पहले 50 हजार का था तो 10 से 15 प्रतिशत रेट बढ़ने पर वह एसी 55 से 58 हजार रुपये पक का हो गया है।