2030 तक कारों में अनिवार्य होगा एईबीएस, सड़क हादसों में कमी लाने पर जोर
HR Breaking News (AEBS in cars) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए खासतौर पर एईबीएस तकनीक तैयार की गई है। अब उम्मीद है कि 2030 तक कारों में एईबीएस (AEBS in cars) को अनिवार्य किया जाएगा, क्योंकि इसके लिए प्रस्ताव रखा गया है। इस तकनीक से सड़क हादसों में कमी आएगी। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि एईबीएस कैसे काम करता है और इससे सड़क हादसों में कैसे कमी आएगी।
गाड़ियों की सेफ्टी में सुधार के लिए उपाय
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1 अक्टूबर 2030 से सभी नए कार मॉडलों के लिए एडवांस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (emergency braking system) जरूरी करने का प्रस्ताव रखा गया है। डेडलाइन से पहले जो मॉडल उत्पादन में है, उन्हें 1 अक्टूबर 2032 से इसका पालन करना जरूरी होगा।
सरकार ने ट्रकों की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस (Braking performance of trucks) पर गौर करते हुए भारी भरकम गाड़ियों की सेफ्टी में सुधार के लिए यह उपाय दिए हैं। 1 अक्टूबर 2027 से ट्रकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम भी जरूरी हो जाएंगे।
जानिए क्या है AEBS
AEBS सक्रिय वाहन (AEBS Kya Hai) सुरक्षा तकनीक है, जिसे खासतौर पर टक्कर रोकने और गंभीरता को कम करने के लिए डिजाइन किया है। AEBS सड़क पर आगे लगातार रख नजर रखता है। वाहन, पैदल यात्री या फिर साइकिल चालक के साथ टक्कर की आशंका पर ड्राइवर को अलर्ट कर देता है। अगर ड्राइवर समय पर रिस्पांस नहीं देता है तो खुद ही ब्रेक लगा देता है।
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की खासियत
AEBS, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (Advanced Driver Assistance System) की एक खासियत है कि जो सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए डिजाइन की गई 100 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का एक समूह है।
यह एईबीएस प्रणाली (Kaisa kaam krta hai AEBS) तीन चरणों में कार्य करती है। पहले चरण में जब सिस्टम तेजी से नजदीक आती किसी बाधा का पता लगाता है और गणना करता है कि टक्कर होने वाली है, तो यह एक ऑडियो-विजुअल अलर्ट जारी करता है। जैसे डैशबोर्ड पर अलर्ट लाइट या बीप की आवाज, जो ड्राइवर को ब्रेक लगाने के लिए अलर्ट करती है।
कैसे काम करता है AEBS
दूसरे चरण में अगर फिर भी ड्राइवर रिस्पांस नहीं देता है, तो सिस्टम अलर्ट के रूम में एक संक्षिप्त, तेज ब्रेक पल्स लागू कर सकता है और स्टॉपिंग पावर को अधिकतम करने के लिए ब्रेकिंग सिस्टम को प्री-चार्ज (Pre-charge the braking system) कर सकता है। अगर ड्राइवर उसके बाद भी कार्रवाई करने पर विफल रहता है और टक्कर निश्चित है, तो एईबीएस स्वचालित रूप से अधिकतम ब्रेकिंग बल लागू करता है। जिससे वाहन पूरी तरह से रुक सकता है या फिर टक्कर का प्रभाव काफी कम हो सकता है।
किन देशों ने अपनाया है AEBS
अध्ययन से पता चला है कि AEBS (AEBS kaise kaam krta hai) ने पीछे से होने वाले टक्करों, पुलिस में दर्ज दुर्घटनाओं, रियर एंड इंपैक्ट और उस आद्यात को कम करने में मदद की है। हालांकि तकनीक की प्रभावशीलता ऑपरेटिंग परिस्थितियों, वाहन की गति और खतरों का सटीक पता लगाने की सिस्टम की क्षमता पर डिपेंड है। यूरोपीय संघ में 2015 से नए वाहनों के लिए AEBS अनिवार्य किया गया है। जापान में 2020-21, अमेरिका में सितंबर 2029 और चीन में जनवरी 2028 से लागू है।