{"vars":{"id": "93802:4123"}}

iphone 17 के बाद एक और सरप्राइज, ऐपल लॉन्च करेगा iPhone 17e, एक जैसे होंगे फीचर्स, कीमत होगी कम

iphone News : बीते दिनों एप्पल कंपनी द्वारा आईफोन 17 की सीरीज को लांच किया गया है। अब आईफोन 17 के बाद एप्पल द्वारा आईफोन नया सरप्राइज दिया जा रहा है। आपको बता दे की एप्पल अब आईफोन 17e लॉन्च करने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते इसमें क्या होंगे फीचर्स तथा कितनी होगी इसकी कीमत।
 

HR Breaking News : (iPhone 17) बीते दिनों आईफोन यूजर्स को एप्पल कंपनी द्वारा बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है। कंपनी ने बीते दिनों आईफोन 17 की सीरीज को लांच कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला है कि कंपनी जल्द ही एक और नया सरप्राइज देने वाली है तथा आईफोन 17e को मार्केट में लाने वाली है। जो 2026 (फरवरी से मई के बीच) में पेश किया जा सकता है।


ऐपल की नई ‘e’ सीरीज़ स्ट्रेटेजी काफी क्लीयर है। ‘e’ सीरीज़ में पिछले साल के फ्लैगशिप iPhone के खास फीचर्स को ज्यादा किफायती दाम पर दिया गया था।  iPhone 16e में ऐपल ने A18 चिप, Apple Intelligence, 48MP कैमरा और OLED डिस्प्ले जैसी प्रीमियम फीचर्स ऑफर किए थे। उम्मीद है कि iPhone 17e भी iPhone 17 फैमिली के चुनिंदा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड लेकर आएगा।


खासतौर पर ये फोन पहली बार आईफ़ोन खरीदने वाले यूज़र्स (First-time iPhone users) और बिज़नेस यूज़र्स के लिए परफेक्ट रहेगा। iPhone 16e की तरह, ऐपल 17e को भी सभी प्रमुख इंटरनेशनल मार्केट्स में उतारने की प्लानिंग कर रहा है।


हालांकि ऐपल का लॉन्च इवेंट (Apple launch event) इसके लिए बड़ा इवेंट नहीं होता है बल्कि iPhone 16e की तरह ही कंपनी इसे न्यूज रूम पोस्ट के जरिए पेश कर सकती है। इस तरह, साल के मिड-सेक्शन में भी कंपनी को सेल्स बूस्ट मिलता है।


iPhone 17e को लेकर एप्पल कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है। इसलिए ये कहना मुश्किल है कि नए आईफोन का नाम iPhone 17e होगा। लेकिन इतना तय है कि कंपनी ‘e’ सीरीज़ को फ्लैगशिप iPhones से अलग रखने के लिए डिस्प्ले, कैमरा और बिल्ड क्वालिटी में बदलाव बनाए रखेगी।


अगर आप अभी नया iPhone लेना चाहते हैं तो iPhone 16e और iPhone 17 बेस्ट ऑप्शन हैं। लेकिन अगर आप लेटेस्ट AI फीचर्स और लंबी लाइफटाइम सपोर्ट चाहते हैं तो iPhone 17e का इंतज़ार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ‘e’ सीरीज़ का नया आईफोन थोड़े किफायती दाम पर आ सकता है।