Auto News : वाहन बिक्री के रिकॉर्ड बढ़ौतरी, करीब 32 प्रतिशत का आया उछाल
HR Breaking News (Auto News) भारत देश में पिछले दिनों से गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ती आ रही है। पिछला महीना भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर (Indian automobile sector) के लिए काफी ज्यादा बेहतरीन रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल डीलर्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2026 में वाहनों की खुदरा बिक्री 31.82% की तेजी (Retail sales of vehicles) के साथ 25,36,920 यूनिट पर पहुंच गई जबकि यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना 32.1% बढ़कर 4,27,213 के रिकॉर्ड लेवल को पार कर गई। वाहनों के शहरी और ग्रामीण बाजारों में बिक्री के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह 32.11% शहरी बाजारों में बढ़ी और 32.09% बढ़ी (Latest Vehicle Sales News), आइए जान लेते है वाहनों की बिक्री को लेकर जारी हुए इस पूरे अपडेट के बारे में विस्तार से।
सितंबर महीने की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड (Vehicle sales in September)
सितंबर महीने की टोटल बिक्री की बात की जाए तो वह 25,36,920 यूनिट यानी इसमें 31.82% की बढ़ोतरी देखी गई और पिछले छमाही मैं वाहनों की बिक्री की बात की जाए तो वह 1,55,12,319 इकाई और इसमें 20,77% की बढ़ोतरी देखने को मिली।
वाहनों की बिक्री (Vehicle sales) की बात की जाए तो अबकी बार दो पहिया वाहनों की टोटल बिक्री 1790188 हुई और इसमें 33.08% कैसा देखने को मिला और तीन पहिया वाहनों की टोटल बिक्री 132570 देखने को मिली और इसमें 22.25% का इजाफा देखने को मिला और बात की जाए यात्री वाहन की बिक्री की तो वह 427213 हुई जिसमें 32.10% देखने को मिला। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री (Sales of commercial vehicles) 103557 यूनिट हुई इसमें 37.62% का इजाफा देखने को मिला। ट्रैक्टर की कुल बिक्री 76 906 यूनिट हुई और इसमें 13.75% का इजाफा देखने को मिला बात की जाए निर्माण उपकरण की बिक्री की तो वह 6486 यूनिट हुई और इसमें 38.00% देखने को मिला।
अगस्त में पेट्रोल, डीजल और CNG ऑप्शन को देखते हुए पहली बार पेट्रोल को दूसरे ईंधनों ने पीछे छोड़ दिया है, लेकिन सितंबर में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने (Vehicle Sales Increase) को मिला। पेट्रोल मामूली बढ़त के साथ 41.2% हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रहा जबकि दूसरे ईंधन 41% के साथ ठीक पीछे रहे। इनमें से देखा जाए तो सीएनजी की टोटल 23.1 1%, हाइब्रिड 9.44% और इलेक्ट्रिक 8.45% शामिल है।
पहले 6 महीने में इतने वाहन बिके (Car Sales 2026)
चल रहे वित्त वर्ष के पहले 6 महीने में अब तक की सबसे बेहतरीन बिक्री देखी गई जिसमें टोटल 15512319 यूनिट बिकी। अगर सितंबर के बेस इफेक्ट को हटा भी दे तो वित्त वर्ष 2027 की शुरुआती 5 महीना में करीब 17% की मजबूती देखने को मिली।