hrbreakingnews.com

DA Hike October 2026 : राज्य सरकार ने 5 प्रतिशत तक बढ़ाया महंगाई भत्ता

DA Hike October 2026 : कर्मचारियों के लिए आने वाले पलपल के अपडेट हम आपको देते रहते हैं। अब एक राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। हालांकि, कर्मचारियों के लिए इस महंगाई भत्ते का एलान काफी देरी से हो रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 
DA Hike October 2026 : राज्य सरकार ने 5 प्रतिशत तक बढ़ाया महंगाई भत्ता

HR Breaking News (DA Hike New Update) देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को इन दिनों महंगाई भत्ते व 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है। करोड़ों तो नहीं, लेकिन हजारों कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी पर अपडेट आ गया है। कर्मचारियों की सैलरी में मिल रहे महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। चलिए खबर में जानते हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक। 

 

 

सिक्किम की सरकार ने लिया बड़ा फैसला (Sikkim Sarkar)
 

8वें वेतन आयोग का इंतजार किया जा रहा है, दूसरी तरफ सिक्कित की सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा लाभ दे दिया है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनर्स को महंगाई राहत का लाभ दिया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 50 हजार कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा। 1 जनवरी से कर्मचारियों इसका लाभ मिलेगा।  

अगल-अलग है महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA Hike latest Update)
 

राज्य सरकार के कर्मचारियों को यह लाभ अलग-अलग प्रकार से मिलेगा। मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की तरफ से सरकार ने सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसरा पुराने बेसिक पे स्ट्रक्चर के अनुसार वेतन हासिल कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत का इजाफा होगा। इनका महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़कर 262 प्रतिशत हो गया है। वहीं, बात करें पेंशन धारकों की तो उनको भी इसी प्रकार से महंगाई राहत का लाभ दिया गया है।  

7वें वेतन आयोग के तहत 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी (DA Hike Sikkim)
 

राज्य सरकार की तरफ से 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी पा रहे कर्मचारियों के वेतनमान में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है। ये 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है। वहीं, छठे केंद्रीय वेतन (6th pay commission) आयोग के अनुसार पुराने पे बैंड और ग्रेड पे स्ट्रक्चर के  ऑल इंडिया सर्विस (AIS) अधिकारियों के लिए 1 जनवरी से 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता व महंगाई राहत मिलेगी। इसका लाभ कॉन्ट्रेक्टर पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी मिलेगा, जोकि संशोधित वेतन हासिल रेगुलर स्केल पर प्राप्त कर रहे हैं।  ,


 

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ (Center Govt)
 

केंद्रीय कर्मचारियों को भी इस महीने महंगाई भत्ते व महंगाई राहत (DR) से लाभ मिल सकता है। केंद्रीय सरकार की तरफ से दशहरे के आसपास केंद्र के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ दिया जा सकता है।