{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सिंगल चार्ज में 153 KM की दूरी तय करता है बजाज का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 

Bajaj electric scooter : दो पहिया वालों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा रहे हैं। वाहन निर्माता कंपनी बजाज की तरफ से भी काफी शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश किए गए हैं। हम आज बजाज के एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात करने जा रहे हैं जो सिंगल चार्जिंग में 153 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और सबसे खास बात यह है कि इसका आकर्षित लोग हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। चलिए जान लेते हैं बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी पूरी जानकारी। 
 

HR Breaking News (Bajaj electric scooter) पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देख आजकल हर कोई इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहा है, ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियों की तरफ से भी लगातार नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लॉन्च किया जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते वक्त अक्सर लोग सबसे पहले उसकी रेंज (Bajaj electric scooter range) के बारे में पता करते हैं क्योंकि अगर यह बीच रास्ते में डाउन होकर बंद हो जाए तो काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बजाज कंपनी की तरफ से रोजाना उपयोग के लिए एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया है जो एक बार चार्ज करने पर 153 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।


हम बात कर रहे हैं Bajaj Chetak C3502 की, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kwh की लिथियम आयन फिक्स्ड बैटरी दी गई है जो की ARAI के मुताबिक 153 किलोमीटर की रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसको इको तथा स्पोर्ट्स मोड़ के साथ रिवर्स मोड (Bajaj Chetak C3502 Mode) में भी चलाया जा सकता है। कंपनी की तरफ से इसमें 750 W का चार्जर (Bajaj Chetak C3502 Charger) दिया जा रहा है जिसके जरिए यह 0% से 80% तक चार्ज होने में 3 घंटे 25 मिनट का समय लेता है।

 


डाइमेंशन और बिल्ड क्वालिटी (Bajaj Chetak C3502 News)


Bajaj कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मजबूत और लंबे समय तक चलने के लिहाज से तैयार किया गया है। इसमें ऑल-मेटल बॉडी के साथ टिकाऊ स्टील ट्यूबलर फ्रेम मिलता है, जो इसे मजबूती देता है। स्टोरेज की बात करें तो सीट क नीचे 35 लीटर की जगह दी गई है, जिसमे जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 1,194mm, चौड़ाई 725mm और ऊंचाई 1,135mm है। वही इसका व्हीलबेस 1,355mm और सीट की ऊंचाई 775mm रखी गई है। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो इसमें 168mm की ऊंचाई मिलती है, जबकि गाड़ी का कर्ब वेट 128kg है। वहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है, जो इसे रोजाना के इस्तेमाल में अधिक सुरक्षा प्रदान करती है।


सस्पेंशन, ब्रेक्स और व्हील्स की बात की जाएं तो...


सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए Bajaj Chetak C3502 में आगे सिंगल-साइडेड लीडिंग लिंक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए इसके दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके डिजाइन को बेहतर बनाने के साथ मजबूत स्पोर्ट देने के लिए इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स भ दिए गए हैं।


फीचर्स और टेक्नोलॉजी भी नई (Bajaj Chetak C3502 Features)


टेक्नोलॉजी के मामले में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमें Non-touch display दिया गया है। इसे स्टार्ट करने के लिए ट्रेडिशनल मैकेनिकल सिस्टम (Traditional mechanical systems) मिलता है। वहीं, TecPac के ऑप्शनल या अपग्रेडेड फीचर्स के साथ मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी का फायदा भी मिलता है। इसके जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट क साथ जियोफेंसिंग जैसे फीचर्स इस्तेमाल किया जा सकते हैं।

 


कलर ऑप्शंस और कीमत क्या है? (Bajaj Chetak C3502 Colours Options)


बजाज कंपनी की तरफ से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (Latest electric scooters) को तैयार करते वक्त सेफ्टी फीचर्स पर काफी काम किया गया है।  कंपनी की तरफ से इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, साइड-स्टैंड कट-ऑफ ओर ओवरस्पीड अलर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। रंगों के ऑप्शंस की बात करें तो यह स्कूटर ब्रुकलिन ब्लेक, साइबर व्हाइट, इंडिगो मैटेलिक और मैक कोर्स ग्रे जैसे क्लर्स में उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो Bajaj Chetak C3502 की एक्स-शोरूम कीमत 1,36,939 रुपये से शुरू होकर 1,44,939 रुपये तक जाती है।