hrbreakingnews.com

6.30 लाख रुपये से शुरू डिजायर बनी मारुति की पॉपुलर सेडान, CNG में दे रही 35KM की एवरेज

Maruti Dzire : भारत देश में मारुति कंपनी की गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। मारुति कंपनी की लोकप्रिय गाड़ी डिजायर भी अपनी कम कीमत और अच्छी माइलेज के मामले में लोगों को बेहद पसंद आ रही है। 6.30 लाख रूपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाली यह पॉपुलर सेडान कार सीएनजी में 35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की एवरेज दे रही है। चलिए जान लेते मारुति कंपनी की इस सेडान कार से जुड़ी पूरी जानकारी।
 
6.30 लाख रुपये से शुरू डिजायर बनी मारुति की पॉपुलर सेडान, CNG में दे रही 35KM की एवरेज

HR Breaking News : (Maruti Dzire) भारतीय कार बाजार मे कारों की बढ़ रही मांग को देखते हुए कंपनियों की तरफ से अपनी गाड़ियों में टॉप-टॉप के फीचर्स ऐड किए जा रहे हैं। भारतीय मार्केट में गाड़ियों की हाई डिमांड (Indian car market) के चलते मारुति कंपनी की पॉपुलर सेडान डिजायर ने अपनी जगह बनाकर दी है। इस कार को ग्राहकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और पिछले महीने इस कार की बिक्री की बात की जाए इसे 17754 नए ग्राहक मिले। चलिए जानते थे मारुति कंपनी की गाड़ी डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और इसकी कीमत (Maruti Dzire Price) से जुड़ी पूरी जानकारी। 

 

 

काफी प्रीमियम और आकर्षित लुक (Maruti Dzire Design)


मारुति डिजायर का लुक (look of Maruti Dzire) काफी ज्यादा प्रीमियम और आकर्षित लग रहा है। इसके फ्रंट में चौड़ी ग्रिल और नई डिजाइन की एलइडी हैडलाइट्स और डीआरएलएस दिए गए हैं, जो कि इस रोड पर एक अलग ही प्रेजेंस देते हैं। साइड से देखने पर इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी नजर आ रहा है। पीछे की तरफ बीच में काफी ट्रेंडी और मॉडर्न लुक दिखाई दे रही है। 

माइलेज और इंजन काफी दमदार (Maruti Dzire Mileage)


मारुति डिजायर में 1.2 लीटर का नया Z सीरीज का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन (Maruti Dzire Engine) मिल रहा है जो की 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज के मामले में यह कर काफी ज्यादा शानदार बताई जा रही है पेट्रोल वेरिएंट में है 25 से 26 किलोमीटर तक का माइलेज देती है और बात की जाए सीएनजी वेरिएंट की तो यह 35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज दे रही है। 


काफी एडवांस तकनीकी के फीचर्स (Maruti Dzire Features)


मारुति कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ी डिजायर मैं काफी शानदार फीचर ऐड किए गए हैं। सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी की तरफ से इसके टॉप मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया जा रहा है जो कि आजकल के युवाओं की पहली पसंद है। कंपनी की तरफ से इसमें 9 इंच का बड़ा टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और पार्किंग के लिए 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पीछे बैठने वाली यात्रियों के लिए एसी वेंट्स और आर्मरेस्ट्स की सुविधा भी दी गई है। 


सेफ्टी के मामले में भी मिली फाइव स्टार रेटिंग (Maruti Dzire Safety Rating)


मारुति कंपनी कि इस गाड़ी को सेफ्टी के मामले में काफी बढ़िया बताया जा रहा है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसे फाइव स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी की तरफ से अपनी इस सेडान कार में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और हिल होल्ड जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इस गाड़ी का मुकाबला Honda Amaze, Hyundai Aura और टाटा टिगोर के साथ है।


नई मारुति डिजायर की कीमत


नई मारुति डिजायर (New Maruti Dzire) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसकी कीमत और वैरिएंट के बारे में जान लीजिए। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये (New Maruti Dzire Price) से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 9.54 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। कंपनी इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ सहित चार वैरिएंट में बेचती है। अगर आपका बजट कम है, तो LXi बेस मॉडल एक ऑप्शन है। वहीं, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AMT) या CNG का ऑप्शन चाहिए, तो VXi और ZXi वैरिएंट देख सकते हैं। अगर आप ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो टॉप मॉडल ZXi+ पर विचार कर सकते हैं।