Best Bike List : कम बजट में दमदार सवारी, ये 5 बाइक्स आ रही लोगों को बेहद पसंद
HR Breaking News - (Affordable Bikes in India) दो पहिया वाहनों की मांग हर रोज बढ़ती ही जा रही है। खासतौर पर वे लोग जो रोजाना ऑफिस, कॉलेज या अन्य कामों के लिए इधर-उधर जाते है उनके बीच बाइक की मांग काफी ज्यादा देखी जाती है। लोग सबसे ज्यादा प्राथमिकता उस बाइक को देते है जो माइलेज और परफॉर्मेंस के मामलें में सही हो। इसी वजह से बाजार में कई ऐसी बजट फ्रेंडली बाइक्स उपलब्ध हैं जो कम दाम में अच्छा माइलेज और दमदार इंजन के साथ आती हैं। अगर आप भी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे है तो आइए खबर में जानते है उन बाइकों के बारे में जो डेली अप-डाउन (Most Affordable Bikes in India) के लिए सबसे बेस्ट रहती है।
जी हां, कुछ बाइक्स ऐसी होती हैं जो कम खर्च में लंबे समय तक भरोसेमंद साथ देती हैं। खासकर भारतीय ग्राहकों के बीच ऐसी बाइक्स की मांग ज्यादा रहती है, जो कम कीमत में अच्छा माइलेज, मजबूत इंजन और कम मेंटेनेंस का फायदा दें। आइए जानते है उन पांच बाइकों के बारे (Best Mileage Bikes India 2026) में जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स, बेहतरीन डिजाइन और दमदार इंजना के साथ आती है।
कम बजट में इन बाइकों पर की जा सकती है दमदार सवारी
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरों कंपनी की कई ऐसी बाइक (Latest Hero Bike) है जो लागों को बेहद पसंद आ रही है। बात की जाएं Hero HF Deluxe की तो यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली किफायती बाइक्स में से एक है। जीएसटी कटौती के बाद इस बाइक की कीमत 55 हजार 992 रुपये है और माइलेज (Hero HF Deluxe Mileage) के मामलें में भी इस बाइक को बेहद सही माना जा रहा है।
टीवीएस स्पोर्ट
दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस के वाहनों की मांग भी बाजार में देखी जा रही है। हम आपको बताने जा रहे है टीवीएस स्पोर्ट की जो अपने बेहतरीन माइलेज और कम कीमत (TVS Sport Price) की वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। TVS Sport बाइक की शुरुआती कीमत अब 55 हजार 100 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
होंडा शाइन
होंडा कंपनी की बाइकों (Latest Honda Bikes) को खरीदने के लिए भी लोगों की लाइन लगी रहती है। इस कंपनी की कई ऐसी बाइक है जो माइलेज के मामलें में लोगों के दिलों को जीत रही है। कंपनी की तरफ से भी ग्राहको को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर प्रदान किए जाते है। Honda Shine भी एक दमदार और बजटली बाइक मानी जाती है। Honda Shine की एक्स-शोरूम कीमत 63 हजार 191 रुपये है। इस बाइक में 98.9cc सिंगल-सिंलेडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। बाइक 55-60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
Hero Splendor Plus वह बाइक है जो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में से एक मानी जाती है। शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए मशहूर इस बाइक की शुरुआती कीमत (Hero Splendor Plus Price) करीब 73,902 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कम खर्च और बेहतरीन माइलेज की वजह से यह बाइक लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है।
बजाज प्लेटिना 100
बजाज कंपनी की बाइक Platina 100 की एक्स-शोरूम कीमत (Bajaj Platina 100 Price) करीब 66,052 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में 102cc का DTS-i इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ लगभग 70 किमी प्रति लीटर तक माइलेज दे सकता है। बेहतर माइलेज और किफायती कीमत की वजह से यह बाइक बजट सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है।