home page

Gold Rate Down : मुंह के बल गिरा सोना, निवेशकों की करा दी जेब ढीली, जानें कीमत

Gold Rate Down :सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से सोना मुंह के बल गिरा है। ऐसी गिरावट आई है कि रिकवरी मुश्किल हो गई है। सोने ने निवेशकों की जेब ढीली करा दी है। चलिए जानते हैं मार्केट में सोने के क्या दाम चल रहे हैं। 

 | 
Gold Rate Down : मुंह के बल गिरा सोना, निवेशकों की करा दी जेब ढीली, जानें कीमत

HR Breaking News (Gold and Silver Rates Down) सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। इंटरनेशनल लेवल से लेकर देश तक सोना पूरा दिन से लाल निशान पर बना हुआ है। कुछ हद तक चांदी गिरावट से रिकवर हो गई है, परंतु सोना अभी बढ़ नहीं पाया है। चलिए जानते हैं सोने की कीमतें क्या चल रही है। 

 

 

दुबई में दी जा रही छूट 


सोने और चांदी की कीमतें लगातार गिर रही हैं। सोने का एक्सपोर्ट काफी प्रभावित हुआ है। लोग दुबई से सोना खरीदकर लाते हैं। युद्ध के हालातों में लोगों को आकर्षित करने के लिए दुबई में भी सोने पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसी परिस्थियों की वजह से माना जा रहा है कि सोने पर लोगों का विश्वास कम हो रहा है। जिससे जंग की हालात में भी सोना बढ़ने की बजाय गिर रहा है। 


निवेशकों की जेब ढीली, आम ग्राहक खुश


सोने और चांदी की गिरावट ने निवेशकों की जेब ढीली करा दी है। जबकि आम ग्राहक सोने की गिरावट से खुश हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने में भविष्य में इतनी बड़ी गिरावट नहीं आने वाली है। सोना रिकवर कर सकता है। क्योंकि शेयर बाजारों में भी खलबली मच रही है। कुछ निवेशक गिरावट को खरीदारी का मौका मान रहे हैं। 

 


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत


सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। इंटरनेशनल लेवल पर भी सोना आज उल्टे मुंह गिरा है। सोने की ताजा कीमत कमॉडिटी (Commodity Exchange) बाजार में 5,107.40 डॉलर प्रति औंस चल रही है। सोने में 51.30 डॉलर यानी 0.99% की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, सोना 5,186.70 पर खुलकर आज 5,210.40 डॉलर तक चला गया था। वहीं, एक बार तो कीमत गिरकर 5,021.20 डॉलर पर भी जा गिरी थी। यानी की सवा सो डॉलर से ज्यादा की गिरावट। कल सोना 5,158.70 डॉलर पर बंद हुआ था। सोने ने निवेशकों की जेब ढीली कर दी है। 


 

भारतीय बाजार में भी सोने की कीमतों गिरावट का सिलसिला 


कमोडिटी बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price) पर भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 1,303 गिरकर 1,60,331 रुपए पर ट्रेड कर रही है जोकि 0.81% की गिरावट देखने को मिल रही है।

आज सोना गिरकर 1,59,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि सोने का अधिकतम भाव फिलहाल 161511 रुपए रहा है। सोना आज 160651 पर खुला था, जबकि कल सोना 161634 पर बंद हुआ था। यानी आज का ओपनिंग प्राइस करीब 1000 की गिरावट के साथ ही खुला था।