Best car under 8 lakh : 8 लाख का है बजट, जान लें कौनसी कार रहेगी आपके लिए बेस्ट

Budget Cars In India : गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड के साथ कंपनियों की तरफ से इनकी कीमतों में भी इजाफा किया जा रहा है। अगर आप भी खुद की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपका बजट केवल 8 लाख रूपये का है तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं कौन सी गाड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी।
 

HR Breaking News : (Latest Car In India) खुद की कार खरीदना अक्सर हर किसी का सपना होता है, लेकिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में खुद की गाड़ी खरीदने का सपना बहुत कम लोग पूरा कर पाते हैं। अगर आप 8 लाख के बजट में कोई अच्छे फीचर्स वाली गाड़ी ढूंढ रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं उस लिस्ट के बारे में जिसमें 8 लाख के अंदर आने वाली उन गाड़ियों के बारे में बताया गया है जो शानदार लुक और दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में अपना नाम कमा रही है।


8 लाख तक के बजट में मार्केट में हैचबैक से लेकर कॉम्पैक्ट SUV तक कई सारे ऑप्शन मौजूद है। आइए जानते हैं इनमें से आपके लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट-
 

 

टाटा पंच 


वाहन निर्माता कंपनी टाटा (tata latest car) की गाड़ियां पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में लोगों का दिल जीत रही है। इस कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक फीचर ऐड किए जाते हैं। टाटा पंच आज के समय में भारत की सबसे पॉपुलर माइक्रो SUV है। टाटा कि इस गाड़ी (tata punch features) में फाइव स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग तथा एक ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस है। टाटा पंच की एक्स शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपए से शुरू होती है। इस कर में आपको 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है।
 

मारुति सुजुकी स्विफ्ट


मारुति सुजुकी कंपनी की कारों को खरीदने के लिए भी लोग लाइनों में लगे रहते है। इस कंपनी की नई स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) भी अपने जबरदस्त लुक और बेहतीरन माइलेज के कारण लोगों के बीच काफी नाम कमा रही है। इस साल आए मॉडल में कंपनी की तरफ से इसके इंजन को और भी रिफाइंड किया गया है, जिससे इसका माइलेज 24-25 kmpl तक पहुंच जाता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपये (Maruti Suzuki Swift Price) से शुरू है। इसकी खासियत लो-मेंटेनेंस और हाई रीसेल वैल्यू इसे एक सही निवेश बनाती है।
 

 

हुंडई एक्सटर


Hyundai कंपनी की एक पॉपुलर माइक्रो SUV Exter की बात करे तो उस कार पर कंपनी की तरफ से सेफ्टी को देखते हुए काफी अच्छा काम किया गया है। 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट में) के साथ इाने वाली इस कार में  कंपनी की तरफ से सनरूफ, डैशकैम और ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स दिए गए है। Hyundai Exter की एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपये (Hyundai Exter Price) से शुरू है।  


निसान ग्रेविट 


वाहन निर्माता कंपनी Nissan की ग्रेविट (Nissan Gravite) एक नई और स्टाइलिश कार है, जो मिडिल क्लास फैमिली के बजट में आती है। इसमें अच्छा डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। छोटी कार होने के बावजूद इसमें अंदर काफी जगह है। इसकी कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू (Nissan Gravite Price) होती है।
 

मारुति बलेनो 


मारुति सुजुकी की बलेनो (Maruti Baleno) अपनी शानदार लुक और बड़े केबिन के लिए मशहूर है। इस बजट में आप इसका मिड वेरिएंट ले सकते हैं, जिसमें 360 डिग्री कैमरा और HUD जैसे अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।