home page

Haryana सरकार ने मेट्रो की डीपीआर को दी मंजूरी, जानें क्या होगा रूट

Haryana Metro News : हरियाणा में सरकार की तरफ से लगातार यातायात सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में सरकार ने एक और रूट पर मेट्रो चलाने के लिए डीपीआर बनाने को मंजूरी दे दी है। इससे लाखों लोगों को सीधा लाभ होगा। चलिए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में- 

 | 
Haryana सरकार ने मेट्रो की डीपीआर को दी मंजूरी, जानें क्या होगा रूट

HR Breaking News (Haryana Me Metro Route) हरियाणा में सरकार की तरफ से लगातार डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। इन्हीं डेवलपमेंट के कामों की कड़ी में मेट्रो का एक और प्रोजेक्ट जुड़ने जा रहा है। एक और रूट पर अब मेट्रो चलने वाली है। चलिए जानते हैं इस मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में- 

 

 

डीपीआर बनाने के लिए दी मंजूरी
 

हरियाणा सरकार की तरफ से गुरुग्राम (Gurugram Metro Update) में रहने वालों के लिए एक और खुशखबरी दी गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से वीरवार को भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने को मंजूरी दी गई है। बता दें कि यह काम राइट्स कंपनी को दिया गया है। यह 17.09 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनेगा। इस रूट की डीपीआर बनाने के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 


मैट्रों में बढ़ी यात्रियों की संख्या
 

गुरुग्राम मेट्रों (Gurugram Metro Route) में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (Metro and Namo Bharat Train) के लिए चल रहे कार्यों के सिलसिले में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। एचएमआरटीसी (HMRTC) की तरफ से जानकारी दी गई कि गोल्फ कोर्स रोड (gold course road) पर चल रही रैपिड मेट्रो में यात्रियों की संख्या अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 13.55 प्रतिशत बढ़कर 1.74 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि जनवरी तक किराया राजस्व में 12.64 प्रतिशत और गैर किराया राजस्व में 108 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

डीपीआर का अध्ययन किया गया शुरू
 

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्र शेखर खरे की तरफ से भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-56 से पंचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो की डीपीआर (Metro DPR) का अध्ययन शुरू किया गया है। प्रोजेक्ट के अनुसार सेक्टर-36ए में गांव सिंही के पास मेट्रो डिपो बनाया जाएगा। 

वहीं दूसरी तरफ, बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना पर भी अपडेट है। इसकी टेक्नो-फिजिबिलिटी का आकलन किया जा रहा है। वहीं  बहादुरगढ़-आसौधा कनेक्टिविटी के लिए भी अध्ययन हो रहा है। वहीं, प्रदेश में गुरुग्राम से फरीदाबाद नमो भारत ट्रेन मार्ग (Namo Bharat Train) के अलाइनमेंट और स्टेशनों के लिए भी डीपीआर तैयार हो रही है। मुख्य सचिव की तरफ से परियोजनाओं को समय पर पूरा करने सहित कईं जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रोजेक्ट पर भी चल रहा काम
 

वहीं, दिल्ली से करनाल तक आरआरटीएस कॉरिडोर (RRTS Corridor) बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर भी काम प्रगति से चल रहा है। डॉ. खरे 136.3 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट के काम में भी प्रगति हुई है। इसकी संशोधित डीपीआर को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसके बाद इसे हरियाणा मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा। वहीं, दिल्ली-बावल कॉरिडोर को पीआईबी स्तर पर स्वीकृति प्राप्त हुई है।