OnePlus Nord 5 खरीदने का शानदार मौका, मिल रही 4 हजार तक की छुट
HR Breaking News - (OnePlus Nord 5) भारतीय बाजार में इन दिनों कई शानदार स्मार्टफोन अवेलेबल है जो ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहे है, लेकिन बात की जाए वनप्लस के स्मार्टफोन की तो यह काफी दमदार बताए जा रहे हैं। सुनने में आया है कि वनप्लस के मोबाइल खरीदते वक्त लोगों को सोचना नहीं पड़ता है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए-नए मोबाइल फोन बाजार (OnePlus New Phone) में लॉन्च किए जाते हैं तथा अपने स्मार्टफोन पर काफी ज्यादा शानदार ऑफर चलाए जाते हैं। अब फिर अगर आप मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो OnePlus Nord 5 आपके लिए काफी ज्यादा सही रहेगा, क्योंकि इन दिनों यह 4000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है और इस फोन में काफी ज्यादा अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं।
OnePlus Nord 5 पर ऑफर
OnePlus Nord 5 को इस समय डिस्काउंट के साथ लिस्ट (OnePlus Nord 5 Price) किया गया है। इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर करीब 34,999 रुपये में मिलता है, लेकिन Vijay Sales ने इस पर लगभग 3% की छूट दे दी है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 33,999 रुपये रह जाती है। देखां जाएं तो MRP के मुकाबले यहां सीधे लगभग 1,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
OnePlus Nord 5 पर बैंक ऑफर
इसके अलावा इस फोन पर बैंक ऑफर (OnePlus Nord 5 Discount Bank Offer) भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक OnePlus Nord 5 को ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो उन्हें 3000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर इस स्मार्टफोन को करीब 4000 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord 5 के फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात (OnePlus Nord 5 Specifications) करें तो OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और करीब 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i लगाया गया है। फोन में शानदार परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर काम करता है।
कैमरा भी गजब
वैसे तो वनप्लस कंपनी के हर एक मोबाइल (OnePlus Mobile) कैमरा क्वालिटी तथा बैटरी में काफी शानदार होते हैं। OnePlus Nord 5 में कैमरा देखें तो रियल में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड (Features of OnePlus Nord 5) कैमरा मिल रहा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस के इस फोन के फ्रंट में 50MP Samsung JN5 सेंसर मिलता है। OnePlus Nord 5 में 6800mAh की बैटरी मिल रही है जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। पानी की बूंद और धुल से बचने के लिए इसमें IP65 रेटिंग मिलती है।