trains cancelled : ट्रेन में करने जा रहे है सफर तो चेक करे लिस्ट, इतनी ट्रेनें हुई कैंसिल
HR Breaking News - (Cancel Train List) रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दे की 17 और 18 मार्च को दिल्ली से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द की गई है तथा कई ट्रेनों के रूट और टाइम टेबल बदल दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी कल और परसों रेल के माध्यम से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूर जान ले कि 17 और 18 मार्च को कौन सी ट्रेन नहीं चलेगी और किन ट्रेनों के टाइम टेबल (train time table) व रूट में बदलाव हुआ है।
रोजाना लाखो यात्री ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, ऐसे में जब भी ट्रेनें रद्द की जाती है तथा उनके टाइम टेबल में बदलाव किया जाता है तो इसका असर लाखों यात्रियों पर पड़ता है। अगर आप अगले दो दिनों में दिल्ली के रास्ते से ट्रेन में सफर (traveling by train) करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
आपको बता दे कि उत्तर रेलवे विभाग (Northern Railway Department) की तरफ से दिल्ली और शाहदरा जंक्शन के बीच नया पुल बनाने तथा पुराने पुल को हटाने का काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस काम की वजह से 17 और 18 मार्च को ट्रेन सेवा पर काफी असर पड़ेगा। रेलवे ने 21 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं या उन्हें बीच के कुछ स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें हुई रद्द (Cancelled Trains)
रेलवे विभाग (Railway Department) की तरफ से कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। आइए जानते है कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल की गई है-
17 मार्च को नही चलेंगी ये ट्रेनें - ट्रेन नंबर 64082, 64051, 64029 और 64028।
18 मार्च को नही चलेंगी ये ट्रेनें - ट्रेन नंबर 54308, 64091, 64090, 64020, 74021, 74024, 64437, 64402, 64411, 64408, 64417, 64414, 64423, 64025, 64024, 64439, 64406।
कुछ स्टेशनों तक चलेंगी ये ट्रेनें - (Partially Cancelled)
रेलवे विभाग की तरफ से बताया गया है कि कुछ ट्रेनें अपने तय स्टेशन से न चलकर बीच के स्टेशनों से चलेंगी-
ट्रेन 64023 (18 मार्च): दिल्ली से शामली के बीच रद्द, शामली से ही शुरू होगी।
ट्रेन 64152 और 64104 (18 मार्च): दिल्ली और गाजियाबाद के बीच रद्द, ये अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेंगी।
इन ट्रेनों का बदला रूट (Diverted Trains)
काम की वजह से कई ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। अब ये ट्रेनें तिलक ब्रिज – साहिबाबाद रूट से चलेंगी।
इनमें साबरमती–सुल्तानपुर (20939), दिल्ली–कामाख्या (15657), कालका–हावड़ा (12312) और दिल्ली–टनकपुर (12036) जैसी कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
ध्यान दें कि इन ट्रेनों में से कई ट्रेनें दिल्ली, शाहदरा और विवेक विहार स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसलिए यात्रियों को चाहिए कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया रूट (Train New Route) और स्टॉपेज जरूर जांच लें।
रेलवे विभाग ने दी सलाह
उत्तर रेलवे विभाग ने यात्रियों से कहा है कि परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर देख लें। इसके लिए आप NTES (National Train Enquiry System) ऐप या Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
