{"vars":{"id": "93802:4123"}}

honda elevate facelift 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च, पहले ही दिखी गाड़ी की झलक

honda elevate facelift october launch : आज के समय में मार्केट में होंडा कंपनी की कई गाड़ियां धमाल मचा रही है। ग्राहकों को होंडा कंपनी की कारें काफी पसंद आती है। अब जल्द ही होंड़ा कंपनी मार्केट में नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (honda elevate facelift october launch) 6 अक्टूबर को लॉन्च की जाने वाली है। आइए खबर में जानते हैं नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के फीचर्स के बारे में-
 

HR Breaking News (honda elevate facelift launch) अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में होंडा की कार लेना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसलव, होंडा कंपनी की ओर से भारतीय मार्केट में नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को 6 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में आप चाहे तो नई होंडा एलिवेट को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। खबर में जानिए नई होंडा एलिवेट के फीचर्स (Honda Elevate Facelift Ke Features) और लूक के बारे में- 

कौन सी है ये नई एसयूवी 


होंडा की नई एसयूवी का नाम होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) है। नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (New Honda Elevate Facelift Launch) भारत में 6 अक्टूबर को पेश की जाने वाली है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने एसयूवी की एक झलक भी दिखाई है, जिससे गाड़ी के आगे के डिजाइन में बदलाव के बारे में पता चला है। होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलने वाला है।

 

कैसा होगा एसयूवी का नया लूक


बता दें कि कंपनी की तरफ से जारी नए टीजर में SUV के अगले हिस्से की झलक दिखाई गई है। इसमें ग्रिल के साथ जुड़ी हॉरिजॉन्टल LED DRLs साफ दिख रही हैं, जो गाड़ी के लूक (New Honda Elevate Facelift Look) को मॉडर्न बनाती है। साथ ही होंडा ने कार के लोगो की जगह में भी बदलाव किया है। इससे पहले लोगो ग्रिल पर लगा होता था, लेकिन अब इस लोगो को बोनट पर लगाया गया है। इन बदलावों से SUV का फ्रंट लुक अधिक नया और आकर्षक नजर आने वाला है। 


होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में मिलेंगे ये फीचर्स 


सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift Features) में 360 डिग्री कैमरा भी मिल सकता है। यह खास फीचर शहरों में गाड़ी चलाने और पार्किंग करने के दौरान काम आ सकता है। खासकर तंग जगहों पर गाड़ी को मोड़ते समय ड्राइवर को आसपास की स्थिति समझ आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके सभी नए फीचर्स की पूरी जानकारी भी नहीं दी है। लॉन्चिंग के दौरान ही नए मॉडल के बदलाव का साफ पता चल सकेगा।


नई एसयूवी में डिजाइन (Honda Elevate Facelift Design) से जुड़े अहम बदलाव किए हैं, लेकिन SUV के हर हिस्से में बदलाव के आसार नहीं है। इसमें मौजूदा LED हेडलाइट्स, आइब्रो स्टाइल DRLs और 17 इंच के अलॉय व्हील पहले जेसे होने की संभावना है। 

 

होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट का इंजन ऑप्शन 


बता दें कि नई होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में इंजन या गाड़ी की परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन को ही आगे जारी रखने वाली है। हालांकि, इंजन, गियरबॉक्स और दूसरे तकनीकी पहलुओं को लेकर कंपनी (Honda Elevate Facelift Engine Options) की तरफ से अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।