EMI पर खरीदनी है Bike तो जान ले यह टिप्स वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
HR Breaking News : (Bike Tips Hindi) पिछले कई दिनों से दोपहिया वाहनों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए रोजाना नई-नई बाइक्स बाजार में लॉन्च की जा रही है। कंपनियों की तरफ से समय-समय पर कई तरह के ऑफर्स (Low Interest Bike Finance) भी प्रदान किए जाते हैं। खासकर, EMI पर बाइक लेते वक्त ग्राहकों को कई तरह के ऑफर मिल जाते हैं। अगर आप भी EMI पर बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते है उन जरूरी टिप्स (Bike EMI Plans) के बारे में जिनके बारे में अगर आपने नहीं जाना तो आप नुकसान खा सकते हैं।
बाइक का इस्तेमाल लोगों के बीच आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। काम पर जाना हो, पढ़ाई के लिए जाना हो या बाजार का सामान लाना हो तो लोग बाइक पर जाना सही मानते है क्योकि बाइक से समय और मेहनत दोनों बचते हैं। लेकिन हर किसी के पास इतना पैसा नहीं होता कि वह एक ही बार में पूरे पैसे देकर नई बाइक खरीद सके। इसलिए लोग EMI पर बाइक (Zero Down Payment Bike EMI) लेना पसंद करते हैं। अब सवाल यह है कि क्या किस्तों पर बाइक लेना सही है या बाद में परेशानी दे सकता है? आइए खबर में जानतें है कि किस्तों पर बाइक (Bike EMI Schemes) लेने पर हमें किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है-
EMI पर बाइक लेने के फायदे
-आपको एक साथ पूरा पैसा नहीं देना पड़ता।
-थोड़ा पैसा देकर बाइक तुरंत घर ला सकते हैं।
-बाकी रकम हर महीने थोड़ी-थोड़ी किस्त में चुकानी होती है।
-अगर आपकी नौकरी पक्की है और हर महीने तय सैलरी मिलती है, तो किस्त भरना ज्यादा मुश्किल नहीं होता।
-यानी EMI से आप बिना ज्यादा इंतजार किए अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं।
इन दिनों कई बैंक और फाइनेंस कंपनियां ऐसे ऑफर देती हैं जिससे बाइक लेना और आसान हो जाता है। जैसे कम ब्याज पर लोन, बिना डाउन पेमेंट के बाइक आदि। इससे लोगों को ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती और बाइक भी खरीद ली जाती है।
EMI पर बाइक लेने का एक और फायदा यह है कि अगर आप हर महीने समय पर किस्त भरते हैं, तो आपका सिबिल स्कोर (Good CIBIL Score) सुधरता है। अच्छा सिबिल स्कोर आगे चलकर बड़ी चीजें खरीदने में मदद करता है, जैसे कार लोन या घर का लोन लेना।
EMI पर बाइक लेने के नुकसान
EMI आसान लगती है, लेकिन इसमें ब्याज (Best Bike Loan Offers) देना पड़ता है। इसलिए आखिर में बाइक की असली कीमत से ज्यादा पैसा देना पड़ता है। अगर आपकी आमदनी पक्की नहीं है या नौकरी में कभी काम ज्यादा तो कभी कम रहता है, तो हर महीने किस्त भरना मुश्किल हो सकता है। अगर एक भी किस्त समय पर नहीं भरी, तो जुर्माना लग सकता है और आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब (Bad Credit Score) हो सकता है।
कई लोग जरूरत से ज्यादा महंगी बाइक (Bike Loan Offers) सिर्फ दिखावे के लिए खरीद लेते हैं। बाद में वही किस्तें भारी पड़ती हैं और घर का खर्चा संभालना मुश्किल हो जाता है।
EMI पर बाइक लेना कब होता है सही
कुछ समय EMI पर बाइक लेना सही फैसला (Best Bike Loan Offers 2026) हो सकता है। अगर आपकी हर महीने की आमदनी पक्की और नियमित है, तो किस्त भरना आसान रहता है। ध्यान रखें कि आपकी EMI आपकी कुल सैलरी का लगभग 20–25 प्रतिशत से ज्यादा न हो, ताकि घर के बाकी खर्चों पर असर न पड़े। सबसे जरूरी बात यह है कि बाइक आपकी जरूरत होनी चाहिए, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं। अगर रोज ऑफिस, कॉलेज या जरूरी कामों के लिए बाइक जरूरी है, तो किस्तों पर लेना समझदारी हो सकती है।
कुल मिलाकर, EMI पर बाइक लेना न पूरी तरह गलत है और न ही हमेशा सही—यह आपकी आर्थिक स्थिति, जरूरत और समझदारी पर निर्भर करता है। फैसला लेने से पहले अपनी कमाई, खर्च और भविष्य की योजनाओं पर जरूर सोचें, ताकि बाद में किस्त बोझ न बन जाए।