खरीदनी है Mahindra Scorpio-N तो जान लें कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, समझें ईएमआई का पूरा कैलकुलेशन
Scorpio-N : अगर आप भी एक नई और चमचमाती स्कॉर्पियो-एन लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। क्योंकि हम आपको इस खबर के माध्यम से स्कॉर्पियो-एन (Scorpio-N EMI Calculation) की पूरी कैलकुलेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं स्कॉर्पियो-एन से जुड़े इस अपडेट के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News-(Mahindra Scorpio-N)। हर किसी का सपना होता है कि उनके पास खुद की एक कार हो। लेकिन आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से की खरीदी कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप आसान किस्तों का भुगतान करके भी स्कॉर्पियो-एन की खरीदी कर सकते हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
भारतीय सड़कों पर राज करने वाली 'Big Daddy of SUVs' यानी कि महिंद्रा स्कॉर्पियो-N आज हर युवा और परिवार (Mahindra Scorpio-N) की पहली पसंद बनकर सामने आ रही है। हालांकि इसको लेने के लिए आपको एक भारी भरकम राशि का भुगतान करना होता है।
कीमत और बजट की केलकुलेशन-
स्कॉर्पियो-N की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये (Mahindra Scorpio-N Price) तक चली जाती है। अगर हम इसके सबसे लोकप्रिय Z4 या Z6 डीजल वेरिएंट की बात करें, तो इसकी ऑन-रोड कीमत (बीमा, आरटीओ और अन्य करों के साथ) लगभग 18 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच बैठ जाती है।
EMI की ये है केलकुलेशन-
उदाहरण के तौर पर अगर आप स्कॉर्पियो-N का एक मध्यम वेरिएंट (Scorpio-N Price) का चयन करते हैं, जिसकी ऑन-रोड कीमत 19 लाख रुपये है तो फिर इस स्थिति में आपकी कैलकुलेशन कुछ इस प्रकार रहेगी।
डाउन पेमेंट : सुरक्षित फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए आपको कम से कम 20 प्रतिशत यानी की 3.80 लाख रुपये की डाउन पेमेंट कर देनी चाहिए।
लोन राशि : अब आपका कुल बैंक लोन 15.20 लाख रुपये का हो जाएगा।
ब्याज दर और टेन्योर : इसके बाद अगर आप 9.5 प्रतिशत की औसत ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए लोन को ले लेते हैं तो फिर आपकी मासिक EMI लगभग 31,900 रुपये की हो जाएगी।
इतनी होनी चाहिए इन हैंड सैलरी-
फाइनेंस की दुनिया में एक थंब रूल है। ये नियम 20/4/10 है। इसका ये मतलब होता है कि आपकी कार की EMI (Car Loan) आपकी इन-हैंड सैलरी के 25 प्रतिशत से 30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी EMI 32,000 रुपये की होती है तो फिर आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी कम से कम 1 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये तक की होनी चाहिए। इसकी वजह से कार की किस्त भरने के बाद भी आपके पास घर के खर्च, निवेश और इमरजेंसी फंड के लिए पर्याप्त पैसा बचेगा। अगर आपके पास कोई अन्य लोन (Car Loan Intrest Rate) नहीं है, तो 80,000 रुपये की सैलरी पर भी आप रिस्क ले सकते हैं, हालांकि ये थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।
छिपे हुए खर्चों पर भी दें ध्यान-
सिर्फ EMI देना ही काफी नहीं होता है, बल्कि स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N Price) जैसी बड़ी SUV के साथ अन्य खर्च भी इसमें शामिल किये जाते हैं :
ईंधन: महीने में 1000 किमी चलने पर लगभग 8,000-10,000 रुपये का खर्च आएगा।
मेंटेनेंस: सालाना सर्विसिंग और बीमा (Car Bemma) रिन्यूअल के लिए हर महीने 2,000-3,000 रुपये अलग से रखने होंगे।