home page

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए 24, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का ताजा रेट

Sone Chandi ka Rate : सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दोनों कीमती धातुओं में आई बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर से रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज MCX पर सोना 1.42 फीसदी महंगा हुआ है तो वहीं चांदी (Silver Rate) में  2.67 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा भाव - 

 | 
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए 24, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold Price Today 2026)। देशभर में सोने-चांदी के रेट चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन दोनों कीमती धातुओं के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी रेट एक झटके में आसमान छूने लगते हैं तो कभी अचानक गिरावट आ जाती है। कल बुधवार और आज वीरवार 5 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए हैं। 

बुधवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव (MCX Gold Rate) 1.42% या 2287 रुपये की बढ़त के साथ 1,63,395 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव MCX पर इस समय 2.67% या 7082 रुपये की बढ़त के साथ 2,72,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करते दिखी है।


जानिये 24, 22, 18 और 4 कैरेट सोने का रेट - 


सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 5 मार्च को 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,57,450 रुपये है। 20 कैरेट सोना 1,43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,30,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोने की कीमत 1,04,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 

तनिष्क पर सोने का रेट - 


तनिष्क पर आज 22 कैरेट सोने का भाव (Tanishq Gold Rate) 1,54,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है और 18 कैरेट सोने का रेट 1,26,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,68,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

जोयालुक्कास में सोने का ताजा भाव - 


जोयालुक्कास में बुधवार, 4 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,64,510 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,23,380 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स गोल्ड रेट - 


मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka Rate) 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 1,23,380 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 95,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने की कीमत - 


कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers Gold Rate) में आज 22 कैरेट सोने का ताजा भाव 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।