{"vars":{"id": "93802:4123"}}

मारुति सुजुकी का दबदबा कायम, 37% बढ़ी सेल

Maruti Suzuki Cars :मारुति सुजुकी की कारों को लेकर हमेशा ही भारतीय बाजारों में खूब चर्चा होती है। फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले मारुति सुजुकी की कारों (Vehicle Sales Report 2026) को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मारुति सुजुकी कंपनी की घरेलू थोक बिक्री में 37 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि मारुति सुजुकी की किन कारों की बिक्री सबसे ज्यादा देखने को मिली है।
 

HR Breaking News (Maruti Suzuki Cars) अक्टूबर महीने में फेस्टिव सीजन से ठीक पहले भारतीय बाजार में वाहनों की रेकॉर्डतोड़ सेल्स देखने को मिल रही है। अगर आप भी इन दिनों एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। भले ही आज कई वाहन निर्माता कंपनियों (Maruti Suzuki Cars) की ओर नई-नई कारें भारतीय बाजार में पेश की गई है, लेकिन मारुति सुजुकी का दबदबा अब भी कायम है।

 

सालाना आधार पर कुल घरेलू थोक बिक्री 


बता दें कि सितंबर 2026 में कारों की कुल घरेलू थोक बिक्री (wholesale sales of cars in September 2026) वार्षिक बेस पर तकरीबन 21 प्रतिशत बढ़कर 4.60 लाख यूनिट के पार पहुंची है। वहीं, बाइक-स्कूटर और 3-व्हीलर्स के साथ ही कॉमर्शियल वाहनों की भी बंपर बिक्री (Commercial vehicle sales) हुई है। 


इस दौरान कुल बिक्री 4.60 लाख यूनिट के आंकड़े को क्रॉस कर गई है, जिससे ऑटो इंडस्ट्री में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, बाइक-स्कूटर के साथ ही तिपहिया वाहनों और कॉमर्शियल व्हीकल्स को लेकर ग्राहकों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। 

 

अभी मारुति के पास का इतना है गाड़ियों का पेंडिंग ऑर्डर


मारुति सुजुकी कंपनी की घरेलू थोक बिक्री 37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,81,838 यूनिट पर पहुंच गई है। मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का कहना है कि बेहतर आर्थिक माहौल, कम GST रेट, कर्ज की ब्याज दरों में कमी (Decrease in loan interest rates) और इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव जैसे कारकों ने इस इजाफे को नई गति दी है। अभी भी मारुति कंपनी के पास तकरीबन 2 लाख गाड़ियों का पेंडिंग ऑर्डर मौजूद है और 17 दिन का नेटवर्क स्टॉक भी उपलब्ध है। 

किन कंपनियों के कितने बिके वाहन 


सिर्फ मारुति सुजुकी ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख पैसेंजर व्हीकल निर्माताओं की ओर से भी बिक्री में मजबूती दर्ज की है। टाटा मोटर्स की थोक बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 68,810 यूनिट के आस-पास रही है। बीते महीने में महिंद्रा कंपनी ने 14 प्रतिशत की एनुअल ग्रोथ के साथ कुल 64,092 वाहनों की बिक्री की है। 


वहीं, सितंबर में हुंडई मोटर इंडिया की घरेलू थोक बिक्री (Hyundai Motor India domestic wholesale sales) 10.9 प्रतिशत बढ़कर 57,166 यूनिट रही है। इसके साथ ही JSW एमजी मोटर इंडिया की बिक्री 19 प्रतिशत तेजी के साथ 8,018 यूनिट पर पहुंच गई है। इसके अलावा निसान मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री डबल होकर 3,300 यूनिट पर पहुंची है। 

हीरो-होंडा से लेकर इन कंपनियों के वाहनों की बढ़ी बिक्री


बीते महीने टू-व्हीलर सेगमेंट में भी मिला-जुला असर देखने को मिला है, लेकिन पॉजिटिव रुझान देखा गया। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 7,39,018 यूनिट पहुंची है। इसके साथ ही होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) के वाहनों की घरेलू बिक्री 26 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 6,36,768 यूनिट दर्ज की गई है।


रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल्स की घरेलू बिक्री (Royal Enfield Motorcycles Domestic Sales) में 7 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और कुल आंकड़े 1,21,326 यूनिट पर रहे हैं। वहीं, बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री में 12 प्रतिशत की हल्की गिरावट आई है, जिसके बाद इनकी 2,39,771 यूनिट दर्ज की गई।

पर्सनल मोबिलिटी की मांग में बनी हुई है मजबूती


वाहन कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार बाजार में पर्सनल मोबिलिटी की मांग (Demand for personal mobility) में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। कम ब्याज दरों और आसान फाइनैंसिंग ऑप्शन के साथ-साथ एसयूवी और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग ने खरीफ फसल की बढ़िया पैदावार से जुड़े ग्रामीण इलाकों में मांग को बढ़ावा दिया है।