05 अक्टूबर 2026 का मौसम, 5 राज्यों में बारिश तो 1 में उमस और गर्मी का अलर्ट
HR Breaking News (5 October Ka Mausam) अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही ज्यादातर राज्यों का मौसम एकदम बदला हुआ है। जहां एक ओर कई राज्यों में बारिश हो रही है तो वहीं, कई राज्यों में धूप और उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है। अब इसी बीच आईएमडी के पूर्वानुमानअनुसार आगामी कुछ दिनों में अलग-अलग राज्यों (Mausam Ka Taja Update) में मौसम के हालात अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
किन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान मुताबिक आगामी दिनों में जहां एक ओर कई राज्यों में लोगों को बारिश तो कई राज्यों में धूप और उम्र भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आगामी 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश (weather news) की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान कोंकण और गोवा में गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
इसके साथ ही आगामी 48 घंटे यानी 5 अक्टूबर को मौसम विभाग (mausam vibhag) की ओर से आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
वहीं, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान कोंकण और गोवा में उमस और गर्मी का अलर्ट (Humidity and heat alert) जारी किया है।
6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
वही, 6 अक्टूबर को कहीं भी उमस भरी गर्मी का अलर्ट (IMD heat alert) जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (mausam vibhag update) का कहना है कि इस दौरान केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में तेज जोरदार हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
आगामी दिनों में मौसम की चाल
7 अक्टूबर को भी मौसम (october me kaisa mausam rhega) एकदम साफ रहने वाला है। इस दौरान कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है और मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में कमी के चलते कहीं-कहीं हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। 8 अक्टूबर को भी देश के ज्यादातर सभी हिस्सों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है और कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
अक्टूबर के पहले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Update) का कहना है कि अब अक्टूबर के पहले सप्ताह में सुबह-शाम की हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं है।
