MG मोटर इंडिया ने दिया गाड़ियों पर बड़ा डिस्काउंट, 1.40 लाख रुपए तक की छूट

MG Motor India : गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी कारों पर शानदार ऑफर पेश किए जा रहे है। इन दिनों एमजी मोटर इंडिया की तरफ से अपनी गाड़ियों पर बेहतरीन डिस्काउंट उपलब्ध करवाया जा रहा है। एमजी मोटर इंडिया की गाड़ियां खरीदने पर अब आप 1.40 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
 

HR Breaking News : (MG Motor India) बदल रहे जमाने के साथ-साथ गाड़ियों की डिमांड भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनियों की तरफ से भी अपनी गाड़ियों में एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर तथा शानदार ऑफर प्रदान किए जा रहे हैं। अब एमजी मोटर इंडिया की तरफ से मार्च 2026 में अपनी कारों शानदार ऑफर प्रदान करने का ऐलान किया गया है।


MG मोटर इंडिया द्वारा (MG Motor India Car Offer) प्रदान किए जाने वाले इस ऑफर की लिस्ट में ZS EV भी शामिल है। दरअसल, कंपनी की तरफ से मार्च महीनें में इस कार पर लगभग 1.40 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की खरीदारी पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस, 20,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर और 1 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। कीमत की बात की जाएं तो इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 17.99 लाख से लेकर 20.75 लाख रुपए के बीच है। 


ZS EV सिर्फ एक 50.3kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 461km की रेंज तय करती है। भारतीय बाजार में ZS EV का सीधा मुकाबला, Maruti E Vitara, Mahindra BE 6, winfast VF6, Tata Curve EV और Hyundai Creta Electric से होता है।


पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील


कंपनी ने 24,800 रुपए का इजाफा किया


एमजी मोटर्स ने जनवरी में ZS EV की कीमतों (ZS EV prices) में बदलाव किया था, जो 13 जनवरी से लागू हो गया। कंपनी ने इसके बेस मॉडल को छोड़कर बाकी सभी वैरिएंट की कीमत करीब 24,800 रुपये (लगभग 1.34%) बढ़ा दी है यानी सिर्फ शुरुआती मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब इस SUV की नई एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20.75 लाख रुपये तक जाती है।


MG ZS EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


एमजी मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार (MG Motors Electric Car) में 50.3kWh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक बार पूरा चार्ज करने पर यह कार लगभग 461 किमी तक चल सकती है।
कार के अंदर आपको कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे 7-इंच का डिजिटल मीटर, 10.1-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स। इसमें 100 से ज्यादा वॉइस कमांड भी हैं, जिनसे आप AC, सनरूफ, नेविगेशन और म्यूजिक को आसानी से कंट्रोल (Features of MG ZS EV)  कर सकते हैं।


सेफ्टी के लिए इसमें ADAS 2 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें ट्रैफिक जाम असिस्ट, स्पीड असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन असिस्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (electronic stability control) भी दिए गए हैं।


कुल मिलाकर, यह कार अपने सेगमेंट की काफी सुरक्षित और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV मानी जाती है।