home page

IMD Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 19 राज्यों में गड़बड़ाएगा मौसम

Weather Update : पिछले तीन-चार दिन से देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम करवट लेता जा रहा है। जहां पिछले दिनों गर्मी लोगों को परेशान करने लगी थी वहीं, अब बरसात का सिलसिला भी कुछ ऐसा ही हो गया है। आईएमडी की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि देश के 19 राज्यों में अब मौसम गड़बड़ाने वाला है। आइए जानते हैं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए गई इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
 | 
IMD Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 19 राज्यों में गड़बड़ाएगा मौसम

HR Breaking News : (Weather News) मार्च महीने की शुरुआत से ही देश की अधिकतर इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन पिछले तीन से चार दिन के बीच मौसम पूरी तरह से बदल गया है। Delhi NCR समेत मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात ने अपने कदम रख दिए हैं, वही पहाड़ी इलाकों की बात की जाए तो वहां भी बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग की तरफ से भी बड़ा अपडेट (Weather Updates) जारी किया गया है तथा बताया गया है कि देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम अब मुश्किलें बढ़ा सकता है।
 

 

दिल्ली एनसीआर का मौसम


देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में आज 20 मार्च की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आईएमडी द्वारा जारी किए गए अपडेट के मुताबिक पता चला है कि आज राजधानी के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम बरसात होने की संभावना है।


तापमान की बात की जाए तो वह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आईएमडी (IMD Updates) की तरफ से दिल्ली एनसीआर में मध्यम बरसात के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है
 

 

पहाड़ी इलाकों का मौसम


पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी का दौर (weather in hilly areas) शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे ऊंचे इलाकों पर तेज बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और कल्लू जैसे ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की वजह से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है।


मौसम विभाग की तरफ से भी अलर्ट (IMD Alert) जारी करते हुए बताया गया है कि आज बिहार में तेज बरसात होने की संभावना है और इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। छत्तीसगढ़ में भी आज लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।


अगले 48 घंटे के मौसम की बात की जाए तो हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जैसे इलाकों में आज मध्य बरसात के साथ कहीं-कहीं बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जम्मू कश्मीर लद्दाख और मुजफ्फराबाद में हल्की बरसात के साथ बर्फबारी हो सकती है।

 


कर्नाटक के भी ज्यादातर इलाकों में होगी बरसात


कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना (IMD Rain Updates) है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च तक धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।


 इसके अलावा गुजरात, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम की ये गतिविधियां धीरे-धीरे 20 मार्च तक पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत की ओर बढ़ेंगी, हालांकि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस दिन भी बारिश जारी (Weather Updates) रह सकती है।
 

मध्य प्रदेश में बारिश के आसार


वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 20 मार्च को बारिश और गरज-चमक की संभावना (Chance Of Rain) है। अगले दो दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।