भारत में इस दिन लॉन्च होगा nothing phone 4a pro, जानें मिलेंगे कौनसे फीचर्स

nothing phone 4a pro : अब इन दिनों भारतीय टेक बाजार में नथिंग के फोन को खूब पसंद किया जा रहा है। नथिंग कंपनी अब अपनी पॉपुलर मिड-रेंज सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी जल्द टेक बाजार में नथिंग Phone 4a सीरीज को लॉन्च (nothing phone 4a pro  Launch)कर सकती है। कंपनी की ओर से नथिंग फोन 4a pro में धांसू फीचर्स दिए जाने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
 

HR Breaking News (nothing phone 4a pro) नथिंग कंपनी अब अपने अपकमिंग मॉडल में डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दे रही है। अब जल्द ही कंपनी की ओर से नथिंग फोन 4ए प्रो मॉडल (Nothing Phone 4A Pro model)  भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जाने वाला है। अगर आप भी नथिंग का कोई मॉडल लेने का सोच रहे हैं तो ये फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। 

 

BIS पर लिस्ट हो गया 4ए प्रो मॉडल 


नथिंग कंपनी भारतीय बाजार में Nothing Phone 4a Pro को पेश करने वाली है। बता दें कि नए नथिंग फोन को BIS पर A069 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया है। नथिंग कंपनी का यह फोन 4ए प्रो मॉडल है। हालांकि अभी इस अपकमिंग मॉडल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (Nothing Phone 4a Pro Specification) की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह क्लियर है कि अब जल्द ही इस फोन की लॉन्चिंग होगी। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन को यूरोपियन सर्टिफिकेशन साइट EPREL energy लेबल लिस्टिंग भी मिल गई है। 


4ए प्रो मॉडल की बैटरी कैपिसिटी 


बता दें कि यह मोबाइल यूरोपियन सर्टिफिकेशन में भी ए069 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो गया है। जहां पता चला है कि इस फोन की बैटरी कैपिसिटी (4A Pro model battery capacity) 5,080mAh है। यानी भारतीय टेक बाजार में इस फोन को 5,200mAh तक की बैटरी के साथ पेश किया जाने वाला है। इससे पहले नथिंग Phone 3a Pro 5,000mAh बैटरी पर पेश किया गया था। वहीं, अब लिस्टिंग में फोन 4ए प्रो में 50W फास्ट चार्जिंग तकनीक को लेकर भी डिटेल्स आई है।


IP65 रेटिंग से लैस 4a Pro 


लिस्टिंग में यह पता चला है कि नथिंग फोन 4a Pro IP65 रेटिंग (IP65 rating 4a Pro) से लैस है। हालांकि यह प्रभावी आईपी रेटिंग तो नहीं है, लेकिन अगर रेटिंग IP68 तक रहती है तो ओर भी बेहतर होगा। इससे पहले कंपनी ने नथिंग फोन 3ए प्रो (Nothing Phone 3A Pro) को भी भारतीय बाजार में IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया था।

 

नथिंग फोन 4ए प्रो के स्पेसिफिकेशन 


लीक के अनुसार नथिंग फोन 4ए प्रो (Features Of Nothing Phone 4A Pro) में क्वालकॉम Snapdragon 7 सीरीज के किसी चिपसेट पर पेश किया जाने वाला है। इससे पहले के नथिंग फोन 3ए प्रो को भी Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि नए 4ए प्रो (Nothing Phone 4A Pro specifications) में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक Nothing Phone 4a Pro 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है, जिसमें UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक पर 256GB तक की मेमोरी मिल सकती है। इस फोन में eSIM support दिए जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो नथिंग के इस अपमिंग मॉडल को Black, white, pink और blue कलर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।