Haryana में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम, गांव की 124 एकड़ खेल विभाग को मिली
Haryana - हरियाणा के इस गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम (stadium) बनाने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने 124 एकड़ भूमि 33 साल की लीज पर खेल विभाग को सौंप दी है। स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन और बॉक्सिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी...इस रिपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) जिले के बहरौला गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ने 124 एकड़ भूमि 33 साल की लीज पर खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी है। इससे पहले स्टेडियम के लिए केवल 101 एकड़ भूमि पर योजना बनाई गई थी।
वहीं, स्टेडियम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट (feasibility report) तैयार कर शासन को भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
फिजिबिलिटी रिपोर्ट में स्टेडियम के निर्माण की लागत (cost of building the stadium), राजमार्ग से दूरी और तकनीकी संभावनाओं सहित सभी पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है। छह जून को पलवल अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Nayab Saini) ने अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी।
जिले को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इसी दिशा में बहरौला गांव में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड (cricket ground), बैडमिंटन हाल, बॉक्सिंग हाल (Boxing Hall), एथलेटिक्स ट्रैक, फिटनेस (fitness) और रीहैब सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही 35,000 से 50,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी।
ग्राम पंचायत ने रखी ये मांगें-
अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम को लेकर बहरौला ग्राम पंचायत ने शासन के समक्ष कुछ मांगें रखी हैं। पंचायत का कहना है कि स्टेडियम बनने के बाद ग्रामीणों को निशुल्क मैच (free match) देखने की सुविधा मिले। स्टेडियम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के समय गांव के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए और यदि स्टेडियम (stadium) में कैंटीन हो, तो उसका ठेका गांव के लोगों को मिले। ग्राम पंचायत (gram panchayat) की इन मांगों की फाइल खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेज दी है।
सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम का सौंदर्यीकरण शुरू-
शहर में सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के सौंदर्यीकरण (Subhash Chandra Bose Stadium Beautification) का काम शुरू हो गया है। चार करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस काम के तहत छह फुट ऊंची बाउंड्री वॉल, वॉकिंग ट्रैक (walking track) और फाउंटेन के साथ वॉलीबॉल कोर्ट (volleyball court) में फेंसिंग जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी।
सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम (Subhash Chandra Bose Stadium) जिले का एकमात्र जिलास्तरीय स्टेडियम है। यहां जिलास्तरीय और प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, दशहरा (dussehra) मेला भी इसी स्टेडियम में लगता है। शहर के कई लोग यहां वॉकिंग और व्यायाम के लिए आते हैं। स्टेडियम को जिले की पहचान के रूप में भी देखा जाता है।
