नवरात्रि पर OLA Elcetric का खास ऑफर, 30 हजार के डिस्काउंट पर मिल रहे स्कूटर

OLA Electric : दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपने व्हीकल्स में आधुनिक तकनीकी वाले फीचर्स तथा रोजाना नए-नए ऑफर पेश किए जाते हैं। अब फिर नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर ओला इलेक्ट्रिक की तरफ से शानदार ऑफर पेश किया गया है।
 

HR Breaking News : (OLA Electric Offers) पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमतों को देखते हुए हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की और भाग रहा है। कंपनियों की तरफ से भी अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर काफी ज्यादा शानदार ऑफर पेश किए जा रहे हैं। देश की दिग्गज ऑटो इलेक्ट्रिक कंपनी ओला की तरफ से भी नव वर्ष की शुरुआत पर एक नया ऐलान किया गया है। ओला इलेक्ट्रिक कंपनी की तरफ से अपना खास नवरात्रि महोत्सव लॉन्च (OLA Electric Navratri Offer 2026) कर दिया गया है।

नवरात्रि की शुरुआत पर कंपनी की तरफ लिमिटेड पीरियड ऑफर चलाया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा मोटरसाइकिल पर 30 हजार रुपए तक का डिस्काउंट (OLA Scooter Discount 2026) दिया जा रहा है।


कंपनी की तरफ से जारी किए गए एक अपडेट के माध्यम से पता चला है कि इस ऑफर का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर शिफ्ट करना।


क्या है खास ऑफर्स?


ऑटो इलेक्ट्रिक कंपनी ओला के Navratri Mahotsav में ग्राहकों के लिए जबरदस्त फायदे पेश किए जा रहे हैं।
-S1 स्कूटर रेंज पर 9,999 रुपए तक का सीधा कैश डिस्काउंट
-पूरे 8 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ
-चुनिदा क्रेडिट कार्ड से EMI लेने पर 10,000 रुपए तक का इंस्टेंट कैशबैक
-कुल मिलाकर 30,000 रुपए से भी ज्यादा की बचत
ध्यान रहे, ये खास ऑफर सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों तक ही उपलब्ध रहेगा, इसलिए मौका हाथ से न जाने दे और जल्दी से खरीदारी कर ले।

क्या है मूहूर्त महोत्सव?


Ola Electric ने फिर से मूहूर्त महोत्सव (OLA Navratri Mahotsav) शुरू किया है। इसमें हर दिन 90 मिनट का एक खास समय होगा, जिसमें सीमित स्कूटर बहुत कम कीमत पर मिलेंगे-
 

S1 Pro+ (4 kWh) सिर्फ 99,999 रुपए में


Roadster X+ (4.5 kWh) सिर्फ 79,999 रुपए में


ये ऑफर लिमिटेड यूनिट्स के लिए हैं।

अपग्रेड प्रोग्राम से क्या फायदा?


कंपनी ने अपना Ola Insider Upgrade Program अब ज्यादा लोगों के लिए शुरू कर दिया है, जो करीब 60% ग्राहकों तक पहुंच चुका है। पुराने Gen 1 और Gen 2 मॉडल वाले ग्राहक आसानी से नए Gen 3 मॉडल में अपग्रेड (Gen 3 S1 Scooters) कर सकते हैं। पहले यह कुछ शहरों में ही था, अब पूरे देश में बढ़ाया जा रहा है। ग्राहकों से इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
 

कंपनी क्या कहती है?


कंपनी के अनुसार, नवरात्रि नए शुरुआत (OLA Electric Festive Benefits) का समय होता है। इसी वजह से ये ऑफर्स लाए गए हैं, ताकि ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल अपनाएं।

पोर्टफोलियो और कीमतें 


Ola Electric के पास अभी S1 स्कूटर और Roadster बाइक की कई ऑप्शन उपलब्ध हैं-
 

S1 स्कूटर की कीमतें-


S1 Pro+ (5.2kWh): 1,80,338 रुपये
S1 Pro+ (4kWh): 1,60,338 रुपये
S1 Pro (4kWh): 1,39,999 रुपये
S1 Pro (3kWh): 1,19,999 रुपये
S1 X सीरीज की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है।

Roadster बाइक-


कीमत 99,999 रुपये से लेकर 1.89 लाख रुपये तक जाती है।
यानी अलग-अलग बजट के हिसाब से कई विकल्प मिल जाते हैं।