ऑनलाइन बैंकिंग यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान, ये गलती पड़ जाएगी भारी, SBI ने दी चेतावनी
HR Breaking News : (SBI Alert) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा अपडेट जारी किया गया है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की तरफ से अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि इन दिनों साइबर फ्रॉड तथा धोखाधड़ी के मामले काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। ऐसे में बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए खास सलाह दी गई है जिसका पालन करने पर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी शेयर करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बताया गया है कि स्कैमर्स की तरफ से ठगी करने का एक नया तरीका (Beware of Unknown Links) सामने आ रहा है, जिसमें वह एसबीआई ग्राहकों को नकली बैंक लेटर तथा केवाईसी अलर्ट का मैसेज भेज रहे हैं।
स्कैमर्स की तरफ से APK लिंक तथा केवाईसी अलर्ट मैसेज (Fake KYC Message) भेजे जा रहे हैं। अगर एक बार भी इस मैसेज पर टैप किया जाता है तो आपका फोन खतरे में पड़ सकता है और आपके पैसे निकाल लिए जा सकते हैं। एसबीआई की तरफ से बताया गया है कि बैंकिंग से जुड़े ऐप केवल प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए एसबीआई बैंक की तरफ से बताया गया है कि किसी भी संदिग्ध APK को अपने फोन में इंस्टॉल ना करें और धोखाधड़ी (Online Banking Fraud) का संकेत होने पर 1930 पर कॉल करके (Report Cyber Fraud) रिपोर्ट करें।
SBI बैंक की ग्राहकों को सलाह
ऐप हमेशा सिर्फ Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें।
किसी अनजान लिंक या APK फाइल पर कभी क्लिक न करें।
नकली ऐप पहचानने के आसान तरीके
ऐप डाउनलोड करने से पहले उसका डेवलपर नाम जरूर चेक (fake apps) करें। ठग लोग असली कंपनी जैसे नाम रखते हैं, इसलिए ध्यान से देखें।
असली ऐप के डाउनलोड लाखों में होते हैं, जबकि नकली ऐप के डाउनलोड कम होते हैं।
सिर्फ स्टार रेटिंग पर भरोसा न करें, रिव्यू भी पढ़ें। अगर रिव्यू एक जैसे लगें या उनमें गलतियां हों, तो सावधान रहें।
ऐप इंस्टॉल करते समय देखें कि वह कौन-कौन स अनुमति (permissions) मांग रहा है। अगर बिना जरूरत कॉन्टैकट लिस्ट या गैलरी का एक्सेस मांगे, तो सावधान हो जाएं।
