{"vars":{"id": "93802:4123"}}

EV कारों की खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

EV car sales :इस त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की जबरदस्त मांग देखी गई है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल दाम के चलते अब लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक वाहनों (EV car sales) पर अधिक हो गया है। खासतौर पर EV कारों की खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। EV कारों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खबर में जानिए ईवी कारें की बिक्री में कितनी बढ़त हुई है।
 

HR Breaking News (EV car sales) देश के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए इस बार का त्योहारी सीजन बेहद शानदार रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस बार EV कारों की बंपर बिक्री (EV car sales record) देखी गई है। इस बार की ईवी कारों की बिक्री ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब युवाओं की दिलचस्पी भी ईवी कारों की तरफ अधिक हुई है। खबर में जानिए किस वर्ष ईवी कारों की कितनी बिक्री हुई है।


त्योहारी सीजन में ईवी की बिक्री 


ईवी की खुदरा बिक्री (Retail sales of EVs) सालाना बेस पर 52.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 5 लाख 9667 यूनिट्स पर पहुंची है। यह पहला मौका है, जब त्योहारी सीजन में ईवी की बिक्री ने 5 लाख का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है, जिसमें इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री (Sales of electric passenger vehicles) 72.91 प्रतिशत बढ़कर 52104 यूनिट्स और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री 61.10 प्रतिशत बढ़कर 330846 यूनिट के आसपास रही है।

 

दो पहिया वाहनों की बिक्री 


इसके अलावा दो पहिया वाहनों की बिक्री (two wheeler sales) 3.67 प्रतिशत बढ़कर 4313276 यूनिट्स के आसपास रही है। तिपहिया वाहनों की बिक्री में 5.32 प्रतिशत, कमर्शियल वाहनों में 7.13 प्रतिशत की बढ़त हुई है। कुल मिलाकर 2024 की तुलना में इस साल कुल वाहन बिक्री में 33.95 प्रतिशत का उछाल आया है।

 

कुल वाहनों की खुदरा बिक्री 


फाडा के अनुसार कुल वाहनों की खुदरा बिक्री (Total retail sales of vehicles) 2.11 प्रतिशत बढ़त के साथ 55.22 लाख यूनिट्स के उच्च स्तर पर पहुंची है। बीते वर्ष अवधि में 54.5 लाख वाहनों की बिक्री की गई थी। इस रिकॉर्ड तेजी के बाद यात्री वाहनों की बिक्री में सालाना बेस पर 7.16 प्रतिशत की गिरावट आई है।

त्योहारी सीजन में यात्री वाहन की बिक्री 


फाडा के मुताबिक 2026 के त्योहारी सीजन में 748616 यात्री वाहन बिके है, जबकि बीते वर्ष यह आंकड़ा 806322 था। 2024 के त्योहारी सीजन की तुलना में कारों की बिक्री (car sales) अभी 16.43 प्रतिशत अधिक है। यह जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाए जाने के बाद मांग मजबूत रहने के संकेत है।